Birthday Special: कई कठिनाइयों के बाद Sushmita Sen को मिला मिस यूनिवर्स का खिताब


By Akanksha Jain19, Nov 2022 10:12 AMjagran.com

हेप्पी बर्थ-डे

सुष्मिता सेन आज अपना 47वां बर्थडे मना रहीं हैं। एक्ट्रेस ने अपने जीवन में कई मुसीबतों का सामना किया है।

पहली मिस यूनिवर्स

सुष्मिता सेन ने भारत के लिए पहली बार मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था। साल 1994 में एक्ट्रेस ने इतिहास रच दिया था तब वो महज 18 साल की थी।

सरोजिनी की गाउन

मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता के दौरान एक्ट्रेस ने जो गाउन पहनी थी वो डिजाइनर नहीं थी बल्कि उन्होंने दिल्ली के सरोजनी से इस गाउन को सिलवाया था।

घर के जुगाड़ से बनी ड्रेस

सुष्मिता सेन ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि, उनका विनिंग गाउन फैब्रिक से बना था। उनकी मां ने बचे हुए कपड़े से गुलाब बनाया और सॉक्स से ग्लव्स बने।

हिंदी मीडियम से की पढ़ाई

एक्ट्रेस ने अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि हिंदी मीडियम से पढ़ाई करने की वजह से उन्हें कंपटीशन में काफी संघर्ष करना पड़ा था।

मिस इंडिया

साल 1994 सुष्मिता सेन के लिए बेहद खास साबित हुआ। ये वही साल हैं जब उन्होंने मिस इंडिया और मिस यूनिवर्स दोनों खिताब जीते।

बॉलीवुड डेब्यू

1996 में सुष्मिता सेन ने अपना बॉलीवुड डेब्यू महेश भट्ट की फिल्म “दस्तक” से किया था।

All Photo Credit: Instagram/ Sushmita Sen

इन टीवी कपल्स के बीच है उम्र का फासला