Board Exam 2023: एमपी, पंजाब समेत अन्य ने जारी की डेटशीट, देखें टाइमटेबल


By Abhishek Pandey03, Dec 2022 03:59 PMjagran.com

डेटशीट का ऐलान

मध्य प्रदेश बोर्ड, पंजाब बोर्ड समेत CISCE बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की डेटशीट का ऐलान कर दिया है।

फरवरी से मार्च तक होंगी परीक्षाएं

डेटशीट के अनुसार, यह परीक्षाएं फरवरी और मार्च के महीने में आयोजित की जाएंगी।

अन्य बोर्ड की डेटशीट का जल्द होगा ऐलान

इन राज्यों की टाइमटेबल रिलीज होने के बाद संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड समेत अन्य बोर्ड की डेटशीट का जल्द ही ऐलान कर दिया जाएगा।

CISCE Board

CISCE Board द्वारा जारी किए गए शेड्यूल के मुताबिक, 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू होंगी और 29 मार्च 2023 तक चलेंगी। जबकि 12 वीं की परीक्षाएं 13 फरवरी से शुरू से होकर 31 मार्च 2023 तक चलेंगी

Madhya Pradesh Board

एमपी बोर्ड की 10 की बोर्ड परीक्षाएं 1 मार्च, 2023 से शुरू होंगी और 27 मार्च, 2023 तक चलेगी। वहीं, कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा 2 मार्च, 2023 से शुरू होगी और 1 अप्रैल, 2023 को समाप्त होगी।

पंजाब बोर्ड

पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड के अनुसार कक्षा 5 की परीक्षाएं 16 फरवरी से 24 फरवरी, 2023 तक आयोजित होने वाली हैं। कक्षा 8 की बोर्ड परीक्षाएं 20 फरवरी से 6 मार्च, 2023 के बीच आयोजित की जाएंगी।

पंजाब बोर्ड की 10 और 12 वीं की परीक्षाएं

कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा 21 मार्च से 18 अप्रैल, 2023 तक आयोजित की जाएंगी। कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा 20 फरवरी से 13 अप्रैल, 2023 तक आयोजित की जाएगी।

भारत के इन शहरों में दिखती है गणपति पूजा की धूम