बॉलीवुड की महंगे बजट की 6 फ्लॉप फिल्में


By Shradha Upadhyay24, Apr 2023 05:19 PMjagran.com

बॉलीवुड फिल्मे

बॉलीवुड में कई फिल्में बनती हैं। जिनमें से कुछ हिट तो कुछ फ्लॉप तो कुछ कम बजट तो कुछ ज्यादआ बजट की होती हैं।

महंगे बजट फ्लॉप फिल्म

आज हम आपको ऐसी फिल्मों की लिस्ट दिखाएंगे जो महंगे बजट में बनने के बावजूद फ्लॉप हो गई।

ट्यूबलाइट

सलमान खान की फिल्म 'ट्यूबलाइट' करीब 135 करोड़ के बजट में बनी थी। लेकिन इसके बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई।

शानदार

आलिया और शाहिद कपूर की फिल्म 'शानदार' 75 करोड़ के बजट में बनने पर भी फ्लॉप रही। आलिया ने खुद कहा था उन्हें इस फिल्म को करने का पछतावा था।

सम्राट पृथ्वीराज

अक्षय कुमार की फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' भी का भी अच्छा बजट था। 300 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने केवल 80 करोड़ कमाए थे।

सांवरिया

सोनम कपूर और रणवीर कपूर की फिल्म 'सांवरिया' भी फ्लॉप हुई थी। यह फिल्म 40 करोड़ रूपये के बजट में बनी थी।

धाकड़

कंगना रनौत की फिल्म 'धाकड़' भी बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा नहीं बना पाई। यह फिल्म करीब 85 करोड़ के बजट में बनकर तैयार हुई थी।

जीरो

शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' 200 करोड़ के बजट में बनने के बावजूद पिट गई थी।

एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहे www.jagran.com के साथ

साड़ी में भी कमाल लगती हैं विक्की कौशल की लेडी लव कटरीना