तलाक के बाद इन सेलिब्रिटीज को फिर मिला प्यार


By Akanksha Jain02, Oct 2023 07:36 PMjagran.com

दूसरी बार हुआ प्यार

आज हम आपको बॉलीवुड के उन सेलिब्रिटीज के बारे में बताएंगे, जिन्होंने अपने पार्टनर से तलाक लिया और उन्हें फिर प्यार मिला।

ऋतिक रोशन

ऋतिक रोशन और सुजैन एक-दूसरे से अलग हो गए हैं। तलाक के बाद अब ऋतिक रोशन सबा आजाद को डेट कर रहे हैं।

मलाइका अरोड़ा

मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान ने सालों के बाद अपने रास्ते अलग किए थे। अब एक्ट्रेस अर्जुन कपूर को डेट कर रही है।

सुजैन खान

ऋतिक रोशन सबा आजाद को डेट कर रहे हैं वहीं उनकी एक्स वाइफ अर्सलान गोनी को डेट कर रहीं हैं।

फरहान अख्तर

 फरहान अख्तर ने साल 2017 में अधुना भबानी से तलाक लिया था। फिर एक्टर ने 2022 में शिबानी दांडेकर से शादी की। 

सैफ अली खान

इस लिस्ट में सैफ अली खान का नाम भी शामिल है। सैफ की पहली शादी अमृता सिंह से हुई थी फिर दोनों ने तलाक ले लिया। अब एक्टर करीना कपूर के साथ हैं।

अर्जुन रामपाल

अर्जुन रामपाल ने मेहर से पहली शादी की थी, तलाक के बाद वो गैब्रीला को डेट कर रहे हैं। गैब्रीला ने हाल ही में दूसरे बच्चे को जन्म दिया।

अरबाज खान

मलाइका अरोड़ा से तलाक लेने के बाद अरबाज खान ने जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट करना शुरू कर दिया था।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ

वाणी कपूर ने इन फोटोज में दिखाया कर्वी फिगर