आपकी फेवरेट बॉलीवुड हसीनाओं के निक नेम हैं बेहद फनी


By Shradha Upadhyay25, Jan 2023 07:15 PMjagran.com

फनी निक नेम

आप सभी अपने फेवरिट बॉलीवुड सितारों के बारे में तो ज्यादातर सब जानते होंगे, लेकिन आप शायद इन स्टार्स के निक नेम नहीं जानते होंगे। आइये जान लेते हैं।

आलिया भट्ट

अपने क्यूट लुक्स से सबको दीवाना बनाने वाली आलिया का निकनेम 'आलू' है। जिसका कारण है एक्ट्रेस का बचपन में बेहद मोटा होना।

श्रद्धा कपूर

मासूम एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर को 'चिरकुट' नाम से भी बुलाते हैं। डीवा का ये नाम वरुण धवन ने उनकी शरारतों की वजह से रखा था।

प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका का निकनेम 'मिठू' है।

सोनम कपूर

सोनम कपूर की हाईट अच्छी होने की वजह से उनके करीबी और दोस्तों एक्ट्रेस को 'जिराफ' कहकर बुलाने लगे।

ऐश्वर्या राय

विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय की क्यूटनेस की वजह से घरवालों ने उनका निकनेम 'गुल्लू' रख दिया था।

सोनाक्षी सिन्हा

बॉलीवुड की दबंग गर्ल को घर में प्यार से 'सोना' कहकर बुलाते हैं।

शिल्पा शेट्टी

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी का निकनेम बेहद खास है। प्यार से उनके करीबी और दोस्त डीवा को 'मुनकी' कहते हैं।

All Photo Credit : Instagram

Anjali Arora ट्रेडिशनल आउटफिट में लगीं ग्लैमरस