इन एक्ट्रेसेस के निक नेम है बेहद फंकी


By Akanksha Jain23, Mar 2023 02:48 PMjagran.com

निकनेम

ग्लैमर से भरी सिनेमा इंडस्ट्री में हर सेलेब का निकनेम जरूर होता है। आज हम आपको सेलेब्स के कुछ ऐसे निकनेम बताएंगे जो बहुत फंकी हैं।

प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा को उनके घरवाले ‘मिठू’ कहते हैं। वहीं उनके कुछ करीबी दोस्त उन्हें ‘पिग्गी चिप्स’ भी कहता हैं।

ऐश्वर्या राय बच्चन

ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी खूबसूरती के लिए जानी-जाती हैं। जहां एक ओर ऐश्वर्या के फैंस उन्हें ‘ऐश’ कहते हैं तो एक्ट्रेस के घरवाले उन्हें ‘गुल्लू’कहकर बुलाते हैं।

सोनम कपूर

सोनम कपूर को उनके पापा अनिल कपूर प्यार से ‘जिराफ’ और उनके दोस्त उन्हें ‘सिनियर कपूर’ कहकर बुलाते हैं।

अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा को बच्पन में लोग ‘नुष्केशवर’ कहते थे, बाद में घरवालों ने उनका नाम ‘नुष्की’ कर दिया।

करिश्मा कपूर

करिशमा कपूर का निकनेम काफी यूनिक और फनी है। एक्ट्रेस को प्यार से लोग ‘लोलो’ कहते हैं।

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट का निकनेम बहुत फनी है। एक्ट्रेस को उनके घरवाले प्यार से ‘आलू’ कहकर बुलाते हैं।

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण को जहां उनके फैंस प्यार से ‘दीपू’ बोलते हैं, वहीं रणवीर सिंह उन्हें प्यार से ‘चापली’ बोलते हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ

कृति सेनन से लें ऑल ब्लैक आउटफिट के आइडियाज