बॉलीवुड हसीनाओं को प्रेग्नेंसी में होती थीं इन चीजों की क्रेविंग


By Shradha Upadhyay14, Jun 2023 05:48 PMjagran.com

बॉलीवुड हसीनाएं

प्रेग्नेंसी में हर महिला को किसी न किसी चीज़ को खाने की क्रेविंग होती है। ऐसे में हमारी इन बॉलीवुड हसीनाओं को भी इस समय कई अजीब चीज़ों को खाने का मन हुआ था।

बिपाशा बसु

बिपाशा प्रेग्नेंसी के वक़्त दिनभर जलेबी खाती थीं।

करीना कपूर

प्रेग्नेंसी के दिनों में करीना को पहली प्रेग्नेंसी में करेला और दूसरी में बिरयानी, केक, पिज्जा, पास्ता, चॉकलेट, कबाब खाने का बहुत मन होता था।

आलिया भट्ट

आलिया को अपने प्रेग्नेंसी के दिनों में पिज्जा खाने की बहुत क्रेविंग होती थी।

अनुष्का शर्मा

एक्ट्रेस ने खुद बताया था कि प्रेग्नेंसी में उन्होंने तीन महीने टोस्ट और क्रेकर्स खाए थे। इसके बाद उन्हें वड़ा पाव और भेलपुरी की क्रेविंग होने लगी थी।

काजोल

काजोल को प्रेग्नेंसी पीरियड में साउथ इंडियन खाने का बहुत मन करता था।

सोनम कपूर

सोनम को प्रेग्नेंसी में चॉकलेट केक और फिरनी की क्रेविंग होती थी।

ऐश्वर्या राय

ऐश्वर्या राय को प्रेग्नेंसी टाइम में ढोकला और इमली का अचार खाना बहुत पसंद था।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ

Mrunal Thakur ऑफ व्हाइट रफल साड़ी में लग रही हैं बला की खूबसूरत, देखें तस्वीरें