भारत की इन 6 हसीनाओं ने जीता Miss World का ख़िताब


By Shradha Upadhyay17, Jan 2024 06:57 PMjagran.com

मिस वर्ल्ड खिताब बॉलीवुड हसीना

हमारे देश की बेटियों और बॉलीवुड इंडस्ट्री की कई हसीनाओं ने ब्यूटी पेजेंट मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम कर कई बार देश का नाम रोशन किया है। आज हम ऐसी ही हसीनाओं के नाम बताने जा रहे हैं।

ऐश्वर्या राय

बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक ऐश्वर्या राय ने साल 1994 में महज 21 साल की उम्र में विश्व सुंदरी का खिताब अपने नाम किया था ।

प्रियंका चोपड़ा

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भी साल 2000 में मिस वर्ल्ड का ताज अपने नाम कर देश का नाम रोशन कर चुकी हैं। उस समय एक्ट्रेस की उम्र 18 साल थी।

युक्ता मुखी

बॉलीवुड अभिनेत्री युक्ता मुखी भी 1999 में भारत की ओर से ब्यूटी पेजेंट मिस वर्ल्ड का टाइटल अपने नाम कर चुकी हैं।

डायना हैडन

भारतीय सुंदरी डायना हैडन को 1997 में मिस वर्ल्ड के ताज से नवाजा गया था। अभिनेत्री ने ये उपलब्धि हासिल करके देश का नाम रोशन कर दिया था।

रीता फारिया

भारत की ओर से पहली बार मॉडल रीता फारिया को साल 1996 में मिस वर्ल्ड के अवार्ड से नवाजा गया था।

मानुषी छिल्लर

हरियाणा से ताल्लुक रखने वाली मानुषी छिल्लर ने साल 2017 में मिस वर्ल्ड का क्राउन पहन देश का नाम रोशन कर दिया था।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ

बर्थडे पार्टी में कैरी करें Disha Parmar की शॉर्ट ड्रेसेज