इन एक्ट्रेसेस को पसंद हैं विराट कोहली


By Farhan Khan03, Nov 2023 05:30 PMjagran.com

वनडे वर्ल्ड कप 2023

भारत की मेजबानी में वनडे वर्ल्ड कप 2023 खेला जा रहा है। शुक्रवार को नीदरलैंड और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला खेला जा रहा है।

विराट कोहली

वहीं टीम के स्टाइलिश बल्लेबाज और पूर्व कप्तान विराट कोहली ने हाल में श्रीलंका के खिलाफ 88 रनों की शानदार पारी खेली।

पर्सनल लाइफ

कोहली जितना क्रिकेट के मैदान पर छाए रहते हैं उतने ही वह पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बने रहते हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस

कोहली के चाहने वालों की संख्या करोड़ों में हैं, जो उन्हें बेहद प्यार करते हैं। इन्हीं चाहने वालों की लिस्ट में बॉलीवुड एक्ट्रेस का नाम भी शामिल है।

मृणाल ठाकुर

बॉलीवुड अभिनेत्री मृणाल ठाकुर लिस्ट में पहले नंबर पर हैं, जो कोहली को पसंद करती हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि एक समय था जब मैं विराट कोहली के प्यार में पागल थी।

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट की गिनती मौजूदा समय में बॉलीवुड की सबसे बड़ी अभिनेत्रियों के रूप में होती है। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि विराट कोहली हमेशा से मेरे पसंदीदा खिलाड़ी रहे हैं।

करीना कपूर

इस लिस्ट में बॉलीवुड में 'बेबो' के नाम से मशहूर करीना कपूर का भी नाम है। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि वर्तमान में विराट कोहली उनके पसंदीदा क्रिकेटर हैं।

अनुष्का शर्मा

विराट कोहली ने साल 2017 में बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा से शादी की थी। दोनों की एक बेहद प्यारी से बेटी भी है, जिसका नाम वमिका है।

पढ़ते रहें

क्रिकेट से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com

World Cup 2023: किंग कोहली शतक से चूके, लेकिन बनाए ये विराट रिकॉर्ड