नवाबों के शहर लखनऊ से हैं बॉलीवुड के ये सितारे


By Akanksha Jain10, Jan 2024 09:00 AMjagran.com

नवाबों का शहर

नवाबों का शहर लखनऊ से बॉलीवुड के कई सितारों का ताल्लुक है। आज हम आपको उन्हीं सितारों के बारे में बताएंगे।

अली फजल

अली फजल का जन्म लखनऊ में 15 अक्टूबर 1986 को हुआ था। अली फजल की पहचान आमिर खान की फिल्म 3-इडियट्स से बनी थी।

कनिका कपूर

कनिका कपूर आज किसी भी परिचय की मोहताज नहीं हैं। कनिका का जन्म भी लखनऊ में हुआ था और आज वो बॉलीवुड की जानी मानी सिंगर हैं।

सुमोना चक्रवर्ती

सुमोना चक्रवर्ती का जन्म 24 जून 1988 को लखनऊ में हुआ था। सुमोना पहली बार बॉलीवुड की फिल्म 'मन' में नजर आई थी, लेकिन कपिल शर्मा शो से एक्ट्रेस को पहचान मिली।

बिरजू महाराज

बिरजू महाराज का जन्म लखनऊ में 4 फरवरी 1938 को हुआ था। लखनऊ के कथक घराने में पैदा हुए बिरजू महाराज का 2022 में देहांत हुआ था।

बाबा सहगल

90 के दशक के जाने-माने पॉप गायक और 2006 में 'बिग बॉस' के प्रतियोगी रहे बाबा सहगल का जन्म लखनऊ में 23 नवंबर 1965 को हुआ था।

आहाना कुमरा

इस लिस्ट में फेमस एक्ट्रेस आहाना कुमरा का नाम भी शामिल है। एक्ट्रेस का जन्म लखनऊ में ही हुआ था। 

उर्फी जावेद

अपने ड्रेसिंग सेंस की वजह से चर्चा में बनी रहने वाली उर्फी जावेद का नाम भी लखनऊ के मुस्लिम परिवार में हुआ था।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ

लोहड़ी पर चार चांद लगा देंगे Sonam Bajwa के ये सलवार-सूट