अरबाज खान समेत इन स्टार्स ने 50 के बाद रचाई शादी


By Akanksha Jain27, Dec 2023 02:39 PMjagran.com

50 के बाद की शादी

बॉलीवुड स्टार्स हमेशा ही चर्चा में बने रहते हैं। आज हम आपको बॉलीवुड के उन सितारों के बारे में बताएंगे जिन्होंने 50 की उम्र के बाद शादी की।

अरबाज खान

अरबाज खान और शौरा खान ने 24 दिसंबर को शादी की है। शौरा से पहले अरबाज ने मलाइका से शादी की थी और एक्टर ने 56 की उम्र में दूसरी शादी की है।

संजय दत्त

फेमस एक्टर संजय दत्त ने 50 की उम्र के करीब मान्यता दत्त से तीसरी शादी की थी। आपको बता दें कि दोनों के बीच 19 साल का अंतर है।

हंसल मेहता

हंसल मेहता ने साल 2022 में सैफीना हुसैन से शादी की थी। एक्टर अपनी दूसरी शादी के वक्त 54 साल के थे।

मिलिंद सोमन

इस लिस्ट में मिलिंद सोमन का नाम भी शामिल है। मिलिंद सोमन ने 50 साल की उम्र में अंकिता कोंवर से शादी की।

आशीष विद्यार्थी

आशीष विद्यार्थी ने 61 साल की उम्र में दूसरी शादी की थी। एक्टर ने साल 2023 में ही रूपाली बरुआ से शादी की थी।

नीना गुप्ता

एक्ट्रेस नीना गुप्ता बिना शादी के ही मां बन गई थी। एक्ट्रेस ने 50 की उम्र में विवेक मेहरा से सगाई की थी।

कबीर बेदी

एक्टर कबीर बेदी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। फिल्म स्टार कबीर बेदी ने 70 साल की उम्र में परवीन दुसांज के साथ तीसरी शादी रचाई थी।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ

वेकेशन पर Divyanka Tripathi ने लिया घुड़सवारी का आनंद