सगाई के बाद भी इन सेलेब्स ने नहीं की शादी


By Akanksha Jain28, Apr 2023 03:23 PMjagran.com

बॉलीवुड स्टार्स

बॉलीवुड स्टार्स अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में बने रहते हैं। आज हम उन स्टार्स के बारे में बताएंगे जिनकी स्टोरी सगाई तक पहुंची लेकिन शादी तक नहीं।

अभिषेक बच्चन-करिश्मा कपूर

अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर की परिवार की रजामंदी से सगाई हो गई थी लेकिन फरवरी 2003 में दोनों ने अपनी राहें अलग कर लीं।

बरखा बिष्ट-करण सिंह ग्रोवर

बहुत कम लोग जानते हैं कि करण सिंह ग्रोवर और बरखा बिष्ट की इंगेजमेंट हो चुकी थी। दोनों ने 2004 में सगाई की लेकिन 2006 तक आते-आते दोनों अलग हो गए।

गौहर खान-साजिद खान

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार साजिद और गौहर खान डेट कर रहे थे। दोनों ने सगाई भी कर ली थी लेकिन इनकी बात भी शादी तक आगे नहीं बढ़ पाई।

करिश्मा तन्ना-उपेन पटेल

‘नच बलिए’ के स्टेज पर उपेन ने करिश्मा को रिंग पहना कर इंगेजमेंट की थी। दोनों जल्द ही शादी करने वाले थे लेकिन कुछ दिन बाद ही दोनो का ब्रेकअप हो गया।

शिल्पा शिंदे-रोमित राज

शिल्पा शिंदे ने 2009 में एक्टर रोमित राज से सगाई की थी। जल्द ही शादी भी होने वाली थी लेकिन अचानक दोनो की सगाई टूट गई।

सलमान खान-संगीता बिजलानी

सलमान खान और संगीता बिजलानी ने एक-दूसरे को करीब 10 साल तक डेट किया था। शादी के कार्ड भी छप गए थे लेकिन फिर शादी कैंसिल हो गई।

अक्षय कुमार-रवीना टंडन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्षय और रवीना टंडन की सगाई हो चुकी थी लेकिन फिर बात आगे नहीं बढ़ सकी। एक्टर का नाम कई हसीनाओं के साथ जोड़ा जा चुका है।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ

Sharvari Wagh इन हॉट लुक्स से मचाती हैं इंटरनेट पर बवाल