अपने बच्चों को दुनिया की नजरों से दूर रखते हैं ये सेलेब्स


By Akanksha Jain25, Apr 2023 11:02 AMjagran.com

स्टार किड्स

स्टार किड्स बचपन से ही पॉपुलर हो जाते हैं, हर कोई उनके बारे में जानने के लिए काफी एक्साइटेड होता है। कई ऐसे सेलेब्स भी हैं जिन्होंने अभी तक अपने बच्चों के चेहरा नहीं दिखाया है।

विराट-अनुष्का

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की बेटी वामिका 2 साल की हो गई है, लेकिन अभी तक कपल ने अपनी लाडली का चेहरा नहीं दिखाया।

सोनम-आनंद

सोनम कपूर और आनंद आहूजा के बेटे का नाम वायु है। वायु की फोटोज तो कपल शेयर करते हैं, लेकिन अभी तक चेहरा नहीं दिखाया है।

आलिया और रणबीर

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। कपल ने अपनी बेटी का नाम राहा रखा है लेकिन अभी तक राहा को दुनिया की नजर से दूर रखा है।

काजल-गौतम

काजल अग्रवाल और गौतम किचलू के बेटे का नाम नील है। कपल ने भी दुनिया की नजरों से नील को बचा कर रखा है।

नेहा-अंगद

नेहा धूपिया और अंगद बेदी के बेटे का नाम गुरिक है। कपल ने भी गुरिक का चेहरा अभी तक नहीं दिखाया है। 

प्रीति-जीन

प्रीति जिंटा ने जुड़वां बच्चों का स्वागत किया है। दोनों का नाम जय और जिया है, फैंस उनकी फोटो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

शहीर-रुचिका

शहीर शेख और रुचिका ने अपनी बेबी डॉल का नाम अनाया रखा है, लेकिन अभी तक अनाया का चेहरा नहीं दिखाया।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ

प्रियंका या हंसिका किसका गाउन लुक है ग्लैमरस?