शादी के बाद पहली बार वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट करेंगे ये बॉलीवुड कपल


By Shradha Upadhyay14, Feb 2023 12:25 PMjagran.com

वैलेंटाइन डे

वेलेंटाइन्स डे हर साल 14 फरवरी के दिन वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट किया जाता है। ये दिन हर प्यार करने वालों के लिए बेहद खास होता है। ऐसे में आम से लेकर सेलिब्रिटी हर कोई इस खास दिन को मनाता है।

बॉलीवुड कपल्स

वही इस बार कई ऐसे बॉलीवुड के कपल्स हैं, जो कि शादी के बाद पहली बार एक - दूसरे के साथ वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट करेंगे। आइये देख लेते हैं ऐसे कपल्स की लिस्ट।

अथिया - के एल राहुल

जनवरी 2023 में शादी के बंधन में बंधे अथिया और के - एल राहुल शादी के बाद पहली बार अपना वैलेंटाइन डे मनाएंगे।

कियारा - सिद्धार्थ

वैलेंटाइन वीक के पहले ही दिन यानि 7 फरवरी को शादी के बंधन में बंधे कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा का भी ये शादी के बाद पहला वैलेंटाइन है।

हंसिका - सोहेल

पिछले साल दिसंबर 2022 में शादी के बंधन में बंधे हंसिका मोटवानी और उनके पति सोहेल कथूरिया का भी यह पहला वैलेंटाइन होगा।

ऋचा - अली फजल

एक्ट्रेस ऋचा चड्डा और अली फजल ने भी साल 2022 में 4 अक्टूबर अली फजल संग शादी की है। इस साल कपल का शादी के बाद ये पहला वैलेंटाइन होगा।

आलिया - रणवीर

आलिया भट्ट और रणवीर कपूर पिछले साल 14 अप्रैल 2022 को एक दूजे के हुए। यानि शादी के बाद ये रोमांटिक कपल भी साथ में वैलेंटाइनडे मनाएगा।

नयनतारा - विग्नेश

साउथ सुपरस्टार नयनतारा और विग्नेश ने भी साल 2022 में सात फेरे लिए। ये लवली कपल भी पहली बार साथ में वैलेंटाइन सेलिब्रेट करेगा।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ

रातों-रात सेलिब्रिटी बने ये आम लोग