हर फिल्म में एक नये होरी संग काम करती हैं 'शमशेरा' एक्ट्रेस वाणी कपूर


By Prakhar Pandey21, Aug 2022 03:23 PMjagran.com

23 अगस्त को बर्थडे

वाणी का जन्म 23 अगस्त 1988 को हुआ था। वो बॉलीवुड में अपने बेहतरीन एक्टिंग और स्टाइल के लिए जानी जाती हैं।

डेब्यू फिल्म

वाणी ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में “शुद्ध देसी रोमांस” फिल्म से की थी। इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत और परिणीति चोपड़ा भी थे।

साउथ में भी किया काम

2014 में वाणी नें तमिल फिल्म “अह्म कल्याणम्” में भी काम किया था।

रणवीर के साथ बेफिक्रे

2016 में वाणी ने रणवीर सिंह के साथ फिल्म “बेफिक्रे” की। इस फिल्म में वाणी की बोल्डनेस ने खूब चर्चा बटोरी।

ऋतिक संग वॉर

इस फिल्म में वाणी ने ऋतिक रोशन की गलफ्रेंड का रोल किया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

अक्षय संग बेलबॉटम

2021 में आयी बेलबॉटम अक्षय कुमार के साथ वाणी की पहली फिल्म थी। फिल्म में वाणी ने अक्षय कुमार की बीवी का किरदार निभाया था।

चंडीगढ़ करे आशिकी

आयुष्मान खुराना के साथ उनकी जोड़ी पहली बार नजर आयी। वाणी ने एक ट्रांसजेंडर का चैलन्जिंग रोल निभाया था।

शमशेरा

शमशेरा में वाणी रणबीर कपूर के साथ नजर आयीं। 22 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज के बाद यह फिल्म अब प्राइम वीडियो पर आ चुकी है।

All photo Credit - Instagram

Sonakshi Sinha के शानदार आई मेकअप, पार्टी के लिए हैं परफेक्ट