इन फिल्मों के 'अश्लील पोस्टर' पर हुआ जमकर विवाद


By Shradha Upadhyay28, Aug 2023 06:11 PMjagran.com

बॉलीवुड मूवीज

बॉलीवुड फिल्मों में अक्सर आपने सीन्स और डायलॉग्स को लेकर तो कॉन्ट्रोवर्सी सुनी होगी। लेकिन आज हम आपको उन फिल्मों की लिस्ट दिखाने जा रहे हैं। जो की फिल्म नहीं बल्कि अपने पोस्टर को लेकर विवादों में छाई रही।

पीके

आमिर खान की शानदार फिल्म 'पीके' के पोस्टर में एक्टर को न्यूड देख लोग भड़क गए थे। राजकुमार हिरानी की इस फिल्म के पोस्टर को कई धार्मिक संस्थाओं ने जलाया भी था।

कुर्बान

इस फिल्म के जरिये करीना ने शादी के बाद सैफ की गिरते करियर को उठाने की कोशिश की थी। वही फिल्म के पोस्टर में करीना के सेमी न्यूड लुक और सामने सैफ उन्हें निहारते नजर आ रहे हैं। इसपर काफी विवाद हुआ था।

गोलियों की रासलीला:

रामलीला इस फिल्म के पोस्टर में दीपिका और रणवीर सिंह के आपत्तिजनक पोस्टर पर काफी विवाद हुआ था।

क्या कूल हैं हम 3

एकता कपूर किस इस फिल्म के पोस्टर पर काफी अश्लील टिप्पणियां हुई थीं। फिल्म के पोस्टर को कई जगहों पर बॉलीवुड नहीं बल्कि किसी एडल्ट फिल्म का पोस्टर बताया गया।

डर्टी पिक्चर

साल 2011 में रिलीज हुई विद्या बालन की शानदार फिल्म 'डर्टी पिक्चर' साउथ एक्ट्रेस सिल्क स्मिता की जिंदगी पर बनी थी। पोस्टर में विद्या बालन के अजीब पोज के चलते मृत एक्ट्रेस का अपमान बताया गया था।

जूली

नेहा धूपिया की फिल्म 'जूली' के पोस्टर पर एक्ट्रेस की अर्धनग्न फोटो को लेकर काफी विवाद हुआ था।

राम तेरी गंगा मैली

साल 1985 में आई राज कपूर और मंदाकिनी की फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' के पोस्टर पर भी काफी विवाद हुआ था। पोस्टर में एक्ट्रेस का लगभग न्यूड फोटो लगा दिया गया था। जो कि बाद में बदला गया।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ

इन सितारों ने चांद पर खरीदी जमीन