स्पेस मिशन से जुड़ी ये 5 फिल्में हैं बेहद शानदार


By Akanksha Jain24, Aug 2023 12:17 PMjagran.com

चंद्रयान 3

23 अगस्त का दिन भारत के लिए बहुत ही ज्यादा यादगार था। ये दिन इतिहास के पन्नों पर सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा।

देश के लिए गर्व

चंद्रयान 3 ने चंद्रमा पर लैंडिंग कर ली है और ये पल हर भारतीय के लिए बहुत ही गर्व का पल रहा। हर किसी की आंखे नम हो गई थी।

स्पेस मिशन फिल्म

आज हम आपको बॉलीवुड की कुछ ऐसी ही फिल्मों के बारे में बताएंगे जिसमें स्पेस मिशन के बारे में बताया गया है।

रॉकेट बॉयज

विक्रम साराभाई और होमी जहांगीर भाभा के जीवन पर आधारित फिल्म रॉकेट बॉयज बहुत इंटरेस्टिंग है। इस फिल्म को आप सोनी लिव पर देख सकते हैं।

रॉकेटरी

आर माधवन की फिल्म रॉकेटरी भी स्पेस मिशन पर बनी हुई है। ये फिल्म एक बायोग्राफिकल ड्रामा है जिसे आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। 

मिशन मंगल

मंगल मिशन पर बनी ये फिल्म आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार, विद्या बालन जैसे कई कलाकारों ने काम किया है।

अंतरिक्षम

अंतरिक्षम 9000 KMPH फिल्म तेलगु भाषा में है। इस फिल्म में अदिति राव हैदरी ने काम किया है। इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। 

कोई मिल गया

फिल्म कोई मिल गया में स्पेस और एलियन के बारे में बताया गया है। इस फिल्म में प्रीति जिंटा, ऋतिक रोशन और रेखा जैसे शानदार कलाकार हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ

Salaam Venky एक्ट्रेस Kajol ने हॉट रेड साड़ी में बिखेरा 'हुस्न का जलवा'