लव छोड़ अरेंज मैरिज की राह पर गए ये सितारे


By Akanksha Jain15, Feb 2023 10:06 AMjagran.com

बॉलीवुड सेलेब्स

बॉलीवुड के ज्यादातर सितारें लव मैरिज ही करते हैं, लेकिन कई कपल्स ऐसे हैं जिन्होंने लव छोड़ अरेंज मैरिज का राह पकड़ी।

शाहिद कपूर

शाहिद कपूर का नाम बॉलीवुड में कई हसीनाओं के साथ जोड़ा गया लेकिन एक्टर ने अरेंज मैरिज के जरिए मीरा राजपूत का हाथ थामा।

गोविंदा

मशहूर एक्टर और डांसर गोविंदा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। गोविंदा की मां ने सुनीता को उनके लिए पसंद किया था और फिर एक्टर ने उनसे ही शादी की।

नील नितिन मुकेश

नील नितिन मुकेश ने साल 2017 में रुक्मिणी सहाय से शादी की थी। एक्टर के पेरेंट्स ने रुक्मिणी को उनके लिए पसंद किया था।

राकेश रोशन

राकेश रोशन ने मशहूर डायरेक्टर ओम प्रकाश की बेटी पिंकी से शादी की है। कपल ने कभी इस बात का जिक्र नहीं किया लेकिन रिपोर्ट का कहना है कि दोनों की अरेंज मैरिज है।

विवेक ऑब्राई

विवेक ओबरॉय और ऐश्वर्या राय के अफेयर के चर्चे बहुत सुर्खियों में थे लेकिन दोनों के बीच सब खत्म हो गया। जिसके बाद प्रियंका अल्वा ने उनका हाथ थामा और आज दोनों साथ में हैं।

माधुरी दीक्षित

धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने भी डॉ श्रीराम नेने से अरेंज मैरिज की है। शादी के बाद एक्ट्रेस यूएस शिफ्ट हो गई।

धनुष

साउथ इंडस्ट्री के स्टार धनुष की शादी ऐश्वर्या रजनीकांत से हुई है। पहले कहा जा रहा था कि दोनों की लव मैरिज है लेकिन बाद में एक्टर ने कहा कि ये अरेंज मैरिज है।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ

वैलेंटाइन डे: करण कुंद्रा-तेजस्वी प्रकाश की अनसीन फोटोज देखें