ये बॉलीवुड स्टार्स NGO के जरिए करते हैं 'खूब दान'


By Shradha Upadhyay21, Jan 2024 12:25 PMjagran.com

बॉलीवुड स्टार्स

बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे बहुत से स्टार्स हैं जो कि अपनी शानदार एक्टिंग के अलावा जिंदादिली के लिए भी जाने जाते हैं। ऐसे में आज हम आपको उन सेलेब्स के नाम बताने जा रहे हैं। जो कि खुद के एनजीओ चलाते हैं। और खूब सारा दान भी करते हैं।

सलमान खान

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान शानदार एक्टिंग के अलावा मदद के लिए भी जाने जाते हैं। एक्टर Being Human नाम का NGO चलाते हैं। जो कि बच्चों की पढ़ाई और स्वास्थ्य में मदद करती है।

शाह रुख खान

किंग खान अपनी गजब की एक्टिंग से फैंस का दिल जीतने के साथ जरूरतमंद लोगो की मदद भी करते हैं। अभिनेता 'मीर फाउंडेशन' NGO चलाते हैं। जो कि आर्थिक रूप से कमजोर लोगो की मदद करती है।

दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड की हिट अभिनेत्री दीपिका पादुकोण 'लिव लव लाफ' नाम का एनजीओ चलाती हैं। जिसकी शुरुआत उन्होंने वर्ल्ड हेल्थ मेंटल डे पर की थी।

आमिर खान

आमिर खान एक्स वाइफ किरण राव के साथ मिलकर 'पानी फाउंडेशन' चलाते हैं। इसका उद्देश्य सूखे की समस्या को दूर करना है।

सुष्मिता सेन

ब्यूटी पेजेंट और शानदार बॉलीवुड एक्ट्रेस 'आई एम फाउंडेशन' नाम के एनजीओ के जरिये गरीब लोगों की सहायता करती हैं।

अनूपम खेर

अनुपम खेर का अपने ही नाम से 'द अनुपम खेर फाउंडेशन' नाम NGO हैं। जो कि गरीब और असहाय बच्चों के एजुकेशन में मदद करता है।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ

अरंडी के तेल में मिलाएं ये 4 चीजें, दोगुना तेजी से बढ़ेंगे बाल