शादी के बाद पहला Valentine’s Day सेलिब्रेट करेंगे ये स्टार्स


By Akanksha Jain07, Feb 2024 09:00 AMjagran.com

प्यार का दिन

वेलेंटाइन वीक शुरू हो गया है और आज हम आपको उन स्टार्स के बारे में बताएंगे जो इस साल शादी के बाद पहला वेलेंटाइन डे सेलिब्रेट करने वाले हैं।

परिणीति चोपड़ा

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने 24 सितंबर को शादी की थी। वहीं अब कपल अपना पहला वेलेंटाइन डे मनाने जा रहा है।

रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा ने 29 दिसंबर को लिन लैशराम से शादी की थी। कपल का ये पहला वेलेंटाइन साथ में शादी के बाद होने वाला है।

आयरा खान

आमिर खान की बेटी आयरा खान का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। नुपुर शिखरे और आयरा का ये शादी के बाद पहले वेलेंटाइन होगा। 

मालविका राज

चाइल्ड एक्ट्रेस मालविका राज ने भी साल 2023 में शादी की थी, जिसके बाद अब एक्ट्रेस पहला वेलेंटाइन मनाएंगी।

मुक्ति मोहन

डांसर और एक्टर मुक्ति मोहन ने एक्टर कुणाल ठाकुर से 2023 में शादी की थी और ये कपल का शादी के बाद पहला वेलेंटाइन होगा।

स्वरा भास्कर

स्वरा भास्कर ने 2023 में 16 फरवरी को शादी की थी, जिसके बाद अब एक्ट्रेस अपने पति के साथ पहला वेलेंटाइन मनाएंगी।

श्रेनु पारिख

श्रेनु पारिख ने अक्षय म्हात्रे से शादी रचाई है। दोनों की जोड़ी शानदार है और अब कपल शादी के बाद पहला वेलेंटाइन मनाएगा।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ

वेडिंग लुक में चार चांद लगा देंगे Shraddha Kapoor के ट्रेंडी झुमके