दिमाग की बत्ती को इन फूड्स से जलाएं


By Ashish Mishra28, Jul 2023 05:38 PMjagran.com

दिमाग

दिमाग से लोगों किसी चीज के बारे में सोच समझ सकते हैं। जब दिमाग कमजोर हो जाता है तो सोचने-समझने की क्षमता भी कम हो जाती है। आइए जानते हैं कि किन फूड्स का सेवन करने से दिमाग अच्छे से काम करता है?

संतुलित आहार

संतुलित आहार करने से शरीर स्वस्थ रहता है। इसके अलावा दिमाग की क्रियाशीलता भी बढ़ती है।

फाइबर युक्त पदार्थ

शरीर में ग्लूकोज की मात्रा को बनाए रखने के लिए शरीर में फाइबर की मात्रा का होना जरूरी होता है। इससे दिमाग भी तेज होता है।

संतरा

संतरे में विटामिन सी की पर्याप्त मात्रा होती है। यह दिमाग को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

बादाम

बादाम में कई पोषक तत्व पाएं जाते हैं। इसे भिगोकर खाने से दिमाग की क्रियाशीलता बढ़ जाती है।

पत्तेदार सब्जियां

हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करने से शरीर को कई फायदे होते हैं। इसमें पर्याप्त मात्रा में फोलेट होता है जो दिमाग के लिए लाभदायक होता है।

अंडा

अंडे में विटामिन डी पर्याप्त मात्रा में होता है। इसके अलावा इसमें प्रोटीन भी होता है, जो दिमाग का विकास करता है।

कद्दू का सेवन

कद्दू में ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है। इसके अलावा इसमें एंटाऑक्सीडेंट गुण होता है, जो मस्तिष्क का हानिकारक कणों से रक्षा करता है।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ

डिनर के बाद आइसक्रीम खाने से हो सकते हैं भारी नुकसान