Chanakya Niti: जीवन में अपनाएं चाणक्य के ये विचार, होंगे सफल


By Amrendra Kumar Yadav19, Nov 2023 11:21 AMjagran.com

आचार्य चाणक्य

आचार्य चाणक्य को दुनिया के महान विद्वानों में गिना जाता है। चाणक्य ने विभिन्न विषयों पर लिखा है और अपने मत प्रकट किए हैं।

सफलता संबंधी विचार

चाणक्य ने जीवन में सफलता पाने के लिए कुछ नियमों के बारे में बताया है। इन नियमों का पालन करने से जीवन में सफलता प्राप्त की जा सकती है।

सच का साथ दें

आचार्य चाणक्य के मुताबिक, जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए सत्य के मार्ग पर चलना बहुत जरूरी है। सत्य और अच्छाई के मार्ग पर चलने से व्यक्ति के जीवन में कठिनाई भले ही आएं लेकिन व्यकित सफलता की सीढ़ियों को प्राप्त कर सकेगा।

आलस का त्याग करें

व्यक्ति की सफलता में सबसे बड़ी बाधा आलस ही है। इसलिए सफलता प्राप्त करने के लिए आलस का त्याग करें और परिश्रम के मार्ग पर आगे बढ़ें।

समय की महत्ता

जो व्यक्ति समय की महत्ता को समझता है, निश्चित तौर पर वह व्यक्ति सफलता की सीढ़ियां जल्द ही पा लेगा। वहीं जो लोग बेवजह समय बर्बाद करते हैं, वह असफल होते हैं।

दूसरों की गलतियों से लें सीख

खुद गलती करने के बजाय दूसरों की गलतियों से सीख लें, इससे व्यक्ति जल्दी सफल होता है। इसके साथ ही समझदारी भी विकसित होती है।

भाग्य के सहारे न बैठें

जो व्यक्ति हमेशा भाग्य का रोना रोते हैं, वह असफल होते हैं। वहीं कठिन परिश्रम करने वाले लोग जल्द ही सफलता प्राप्त कर लेते हैं।

कठिन परिश्रम करें

परिश्रम करने वाला व्यक्ति कभी असफल नहीं होता, परिश्रम करने वाले लोग सफलता के मार्ग में आने वाली बाधाओं से न घबराकर निरंतर प्रयत्नशील रहते हैं और सफलता प्राप्त करते हैं।

पढ़ते रहें

आध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com

Vastu Tips: बेडरूम में फॉलो करें ये वास्तु नियम, नहीं होगी कोई परेशानी