धनतेरस पर करें इन मंत्रों का जाप, होगी धन वर्षा


By Ashish Mishra03, Nov 2023 02:55 PMjagran.com

धनतेरस

इस दिन चीजों की खरीदारी करना शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं कि धनतेरस के दिन किन मंत्रों का जाप करने से धन प्राप्ति होती है?

धनतेरस कब है?

इस साल धनतेरस पर्व 10 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दौरान पूजा करने का मुहूर्त शाम 05:47 से शाम 07:43 बजे तक रहेगा।

धन की प्राप्ति

इस दिन पूजा करने से धन प्राप्ति का योग बनता है। धनतेरस के दिन मंत्रों का जाप करने से भी मां लक्ष्मी प्रसन्न होने लगती है।

मंत्र का जाप करना

हिंदू धर्म में मंत्रों का जाप करने का अलग ही विधान होता है। ऐसा करने से साल भर धन की कमी नहीं होता है और घर में खुशहाली भी बनी रहती है।

कुबेर को प्रसन्न करना

धनतेरस के दिन कुबेर को प्रसन्न करने से लिए ‘ॐ ह्रीं श्रीं क्रीं श्रीं कुबेराय अष्ट-लक्ष्मी मम गृहे धनं पुरय पुरय नमः’ मंत्र का जाप कर सकते हैं।

धन्वंतरि भगवान के लिए मंत्र

अगर आप आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं तो धनतेरस के दिन धन्वंतरि भगवान के मंत्र ‘ॐ धन्वंतरये नमः’ का जाप करें।

धन के लिए इस मंत्र का जाप करें

धनतेरस के दिन कुबेर देव की पूजा करने के बाद ‘ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्रीं क्लीं वित्तेश्वराय नमः मंत्र’ का जाप करें। ऐसा करने से धन की कमी नहीं होती है।

मनोकामना की पूर्ति के लिए मंत्र

अपनी मनोकामना को पूरा करने के लिए मां लक्ष्मी के ‘ॐ ह्रीं ह्रीं श्री लक्ष्मी वासुदेवाय नम:’ मंत्र का 108 बार जाप करना चाहिए।

पढ़ते रहें

अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ

सफलता पाने के लिए याद रखें गीता के ये वचन