रुद्राक्ष को धारण करने से भगवान भोलेनाथ की कृपा बनी रहती है। आइए जानते हैं कि रुद्राक्ष को धारण करते समय किन मंत्रों का जाप करना चाहिए?
धार्मिक मान्यता के अनुसार, रुद्राक्ष की उत्पत्ति भगवान शिव की आसुओं से हुई है। इसीलिए रुद्राक्ष को पवित्र माना जाता है।
भगवान शिव के आशीर्वाद के लिए सोमवार को सर्योदय के समय रुद्राक्ष को धारण करना चाहिए। इससे मन को शांति मिलती है।
रुद्राक्ष को धारण करते समय ‘ॐ ह्रीं हुं नमः’ और ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करना चाहिए। ऐसा करने से शिव जी प्रसन्न होते हैं।
रुद्राक्ष को धारण करने से शरीर को कई तरह के फायदे होते हैं। इसे नकारात्मक ऊर्जा दूर होने लगती है।
अगर आपकी कुंडली में राहु-केतु का प्रकोप है तो रुद्राक्ष को धारण करना चाहिए। इससे ग्रह का प्रकोप दूर होने लगता है।
अगर आप तनाव की समस्या का सामना कर रहे हैं तो रुद्राक्ष का धारण कर सकते हैं। इससे तनाव से छुटकारा मिलने लगता है।
रुद्राक्ष धारण करने वाले व्यक्ति को मांसाहारी और अल्कोहल का सेवन करने से बचना चाहिए। अगर आप मांसाहारी भोजन करेंगे तो भगवान शिव रुष्ट हो सकते हैं।
अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ