छठ महापर्व पर संध्या अर्घ्य का समय और पूजा विधि, जानें


By Ashish Mishra15, Nov 2023 01:17 PMjagran.com

छठ पर्व

हिंदू धर्म में इस पर्व का विशेष महत्व होता है। आइए जानते हैं कि छठ महापर्व पर संध्या अर्घ्य का समय क्या है?

कब मनाया जाता है छठ पर्व

छठ पूजा कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से नहाय खाय के साथ शुरू होता है। यह पर्व करीब चार दिनों तक चलता है।

छठ पूजा की शुरुआत

इस साल छठ महापर्व 17 नवंबर से शुरू होकर 20 नवंबर तक चलेगा। इस दौरान व्रत भी रखा जाता है।

डूबते सूर्य को अर्घ्य देना

छठ पर्व के छठे दिन डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है और सप्तमी के दिन उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है।

संध्या अर्घ्य का समय

छठ पूजा के तीसरे दिन डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। इस बार संध्या अर्घ्य 19 नवंबर को शाम 05 बजकर 26 मिनट पर दिया जाएगा।

उपवास करना

छठ पूजा के दौरान 36 घंटे का उपवास रखा जाता है। इस महापर्व में छठ मैय्या और सूर्य देव की पूजा की जाती है।

उगते सूर्य को अर्घ्य देना

सप्तमी तिथि छठ महापर्व का आखिरी दिन होता है। इस दिन उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। इस बार 20 नवंबर को सुबह 06 बजकर 47 मिनट पर सूर्योदय होगा।

जल में तांबे का सिक्का प्रवाहित करना

छठ पूजा के दौरान तांबे के सिक्के को बहते जल में प्रवाहित करना चाहिए। ऐसा करने से सूर्य से जुड़े दोष दूर होने लगते हैं।

पढ़ते रहें

अध्यात्म और फेस्टिवल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ

Bhai Dooj आज, इन बातों का रखें विशेष ध्यान