Chhath Puja: इन सामग्रियों से करें पूजा, पूरी होगी मनोकामना


By Ashish Mishra14, Nov 2023 03:42 PMjagran.com

छठ पूजा

कार्तिक माह में छठ पूजा का पर्व मनाया जाता है। आइए जानते हैं कि छठ पूजा के दौरान किन सामग्रियों का उपयोग करना चाहिए?

उपवास रखना

छठ पूजा के दौरान 36 घंटे का उपवास रखा जाता है। इसके बाद सूर्य देवता को अर्घ्य दिया जाता है।

नहाय खाय का दिन

छठ पूजा के पर्व दौरान 4 दिन तक सूर्य देव की पूजा की जाती है। छठ का व्रत रखने वाला महिलाएं नहाय खाय के दिन एक ही बार भोजन करती हैं। इस साल 17 नवंबर को नहाय खाय का दिन है।

कब है छठ पूजा

इस साल छठ पूजा का संध्या अर्घ्य 19 नवंबर को है। इस दिन भी निर्जला व्रत रखा जाता है। व्रत का पारण अगले दिन सूर्योदय के बाद किया जाता है।

छठ पूजा सामग्री

पूजा करते समय 5 गन्ने जिसमें पत्ते लगे हों, पीला सिंदूर, घी, चंदन, धूपबत्ती, कपूर, माचिस, फूल और अक्षत का इस्तेमाल करना चाहिए।

व्रत का पारण करना

छठ पूजा का व्रत रखने के बाद दूसरे दिन सूर्योदय पर पारण करना चाहिए। इस साल 20 नवंबर 2023 को व्रत का पारण किया जाएगा।

मनोकामना की पूर्ति

छठ का व्रत रखने से सभी मनोकामना पूरी होती है। यह पर्व 4 दिनों तक चलता है।

प्लास्टिक का न करें इस्तेमाल

छठ पूजा के समय प्लास्टिक के बर्तन का उपयोग नहीं करना चाहिए। पूजा में केवल मिट्टी के बर्तनों का ही उपयोग करना चाहिए।

पढ़ते रहें

अध्यात्म और फेस्टिवल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ

Bhai Dooj 2023: पूजा की थाली में जरूर रखें ये चीजें