47 की उम्र Chitrangada की फिटनेस का खुला राज, जानें


By Shradha Upadhyay30, Mar 2024 11:00 AMjagran.com

फिटनेस फ्रीक अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह

चित्रांगदा सिंह बॉलीवुड की फिटनेस फ्रीक अभिनेत्री हैं। जो कि कई बॉलीवुड फिल्मों में अपनी बोल्डनेस और शानदार एक्टिंग का जादू फैंस के दिलों और चला चुकी हैं।

एज इन नंबर

47 साल की उम्र में भी अभिनेत्री 25 साल की नजर आती हैं। एक्ट्रेस की फिटनेस की लाखों फैंस तारीफ करते हैं।

चित्रांगदा सिंह फिटनेस सीक्रेट

आज हम आपको चित्रांगदा का फिटनेस सीक्रेट बताने जा रहे हैं। जिसे फॉलो करके आप भी एक्ट्रेस के जैसा कर्वी फिगर पा सकती हैं।

जिम एडिक्टिड नहीं है

आपको बता दें अभिनेत्री जिम एडिक्टिड बिल्कुल भी नहीं हैं। वो हफ्ते में केवल चार दिन एक्सरसाइज करती हैं। जिसमें वो कार्डियो, ट्रेडमील, वेट ट्रेनिंग, स्टेप्स अप, स्क्वाट्स और लंजेस शामिल है।

स्पेशल डाइट

इसके साथ ही एक्ट्रेस कोई स्पेशल डाइट भी फॉलो नहीं करती हैं। चित्रांगदा अपनी डाइट में ऑइली, और हैवी डाइट को शामिल नहीं करती हैं।

मीठी चीजों से परहेज

चित्रांगदा की फिटनेस मंत्रा है कि वो आइसक्रीम और मीठी चीजों से दूरी बना कर रखती हैं। जिससे वेट काफी कंट्रोल रहता है।

छोटे मील्स

अभिनेत्री एक बार में खाने की जगह छोटे छोटे मील्स लेना पसंद करती हैं। चित्रांगदा दिन में 5 बार खाती हैं।

ऑलिव ऑइल में खाना

रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस अपना खाना ऑलिव ऑइल में बनाती हैं। खाने के साथ एक्ट्रेस बीच-बीच में स्नैक्स भी लेती रहती हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ

घी और खजूर खाने के 6 अद्भुत फायदे