रातों-रात सेलिब्रिटी बने ये आम लोग


By Akanksha Jain14, Feb 2023 11:39 AMjagran.com

रानू मंडल

साल 2019 में रानू मंडल रेलवे स्टेशन पर गाने का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। रातों रात वो फेमस हो गई और सिंगर हिमेश रेशमिया ने उन्हें गाना गाने का मौका दिया।

सहदेव दिर्डो

बचपन का प्यार फेम सहदेव दिर्डो के एक वीडियो ने एक बच्चे को स्टार बना दिया। सहदेव को रैपर बादशाह के साथ काम करने का मौका मिला।

विपिन साहू

पैराग्लाइडिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो ने विपिन को इतना फेमस बना दिया कि उन्होंने ऐड शूट किया और एमटीवी रोडीज के कंटेस्टेंट भी बन गए।

अंजलि अरोड़ा

कच्चा बादाम गाने में एक रील काफी वायरल हुई थी। अंजलि अरोड़ा इस रील से आज स्टार बन गई और कई म्यूजिक एल्बम में आ चुकी हैं।

प्रिया प्रकाश वारियर

सोशल मीडिया पर विंक गर्ल का एक वीडियो काफी वायरल हुआ था। वेसे तो प्रिया मलयालम इंडस्ट्री की एक्ट्रेस हैं लेकिन इस वीडियो ने उन्हें पूरे देश में फेमस बना दिया।

भुबन बड्याकर

मूंगफली बेचकर पैसे कमाने वाले भुबन ने कच्चा बादाम गाना गाया और देखते देखते ये वीडियो वायरल हो गया।

यशराज मुखाते

यशराज मुखाते के म्यूजिक ट्विस्ट काफी पॉपुलर है लेकिन सीरियल साथ निभाना साथिया का डायलॉग रसोड़े में कौन था ने उन्हें स्टार बना दिया।

ढिंचैक पूजा

सेल्फी मैंने ले ली आज साल 2017 में बहुत फेमस हुआ था। जिसके बाद उन्हें रियलिटी शो ‘बिग बॉस 11’ में जाने का मौका मिला।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ

Gauahar Khan ने शेयर की बेहद ग्लैमरस तस्वीरें