आजाद भारत में कौन-कौन संभाल चुका है कांग्रेस अध्यक्ष का पद


By Abhishek Pandey29, Sep 2022 04:01 PMjagran.com

कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया की शुरुआत 24 सितंबर से हो चुकी है। कांग्रेस के नए अध्यक्ष का फैसला 19 अक्टूबर तक हो जाएगा।

पट्टाभि सीतारमैया

पट्टाभि सीतारमैया का जन्म आंध्र प्रदेश में हुआ था। उनका पूरा नाम भोगाराजू पट्टाभि सीतारमैया था। पट्टाभि सीतारमैया आजादी के बाद कांग्रेस के पहले अध्यक्ष बने।

पुरुषोत्तम दास टंडन

प्रयागराज में जन्मे पुरुषोत्तम दास टंडन आजाद भारत में कांग्रेस के दूसरे अध्यक्ष बने। इन्होने 1950 से 1952 तक कांग्रेस अध्यक्ष पद संभाला।

जवाहरलाल नेहरु

आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु ने 1952 से 1954 तक कांग्रेस अध्यक्ष पद संभाला।

उच्छंगराय नवलशंकर ढेबर

सौराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उच्छंगराय नवलशंकर ढेबर ने 1955 से 1959 तक कांग्रेस अध्यक्ष पद आसित रहें।

नीलम संजीव रेड्डी

भारत के पूर्व राष्ट्रपति रह चुके नीलम संजीव रेड्डी ने 1960 से 1963 तक कांग्रेस अध्यक्ष पद संभाला।

के कामराज

के कामराज ने 1964 से 1967 तक कांग्रेस अध्यक्ष पद संभाला। इसके साथ ही वह मद्रास के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं।

सिद्धवनल्‍ली निजलिंगप्‍पा

सिद्धवनल्‍ली निजलिंगप्‍पा ने 1968-1969 तक कांग्रेस अध्यक्ष पद पर रहें।

जगजीवन राम

जगजीवन राम 1970 से 1971 तक कांग्रेस अध्यक्ष पद पर रहें। वह देश के कद्दावर राजनेताओं में से एक रहे हैं, 1971 में उनके रक्षा मंत्री रहते हुए ही भारत ने पाकिस्‍तान को मात दी थी।

शंकर दयाल शर्मा

1972-74 के बीच कांग्रेस के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष पद की जिम्‍मेदारी संभालने वाले शंकर दयाल शर्मा भारत के नौवें राष्‍ट्रपति भी थे। उनका नाम देश के स्‍वतंत्रता सेनानियों में भी शुमार है।

देवकांत बरुआ

इंदिरा गांधी के विश्वासपात्र रहे देवकांत बरुआ 1975 से लेकर 1977 के बीच कांग्रेस के अध्‍यक्ष रहे। उन्‍होंने 'इंदिरा इज इंडिया' का नारा दिया था। वह आपातकाल के समय में कांग्रेस अध्‍यक्ष चुने गए थे।

इंदिरा गांधी

भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 1978 से 1983 तक कांग्रेस अध्यक्ष पद संभाला। इंदिरा गांधी के प्रधानमंत्री पद पर रहते ही पाकिस्तान के खिलाफ 1971 की जंग लड़ी गई थी।

राजीव गांधी

इंदिरा गांधी के बाद कांग्रेस अध्यक्ष पद को उनके बेटे व पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने संभाला। राजीव गांधी 1985 से 1991 तक कांग्रेस अध्यक्ष पद पर रहें।

पीवी नरसिम्‍हा राव

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्‍हा राव को राजीव गांधी की हत्‍या के बाद अनिच्‍छुक होते ही पार्टी अध्‍यक्ष की भूमिका निभानी पड़ी। वह आंध्र प्रदेश के मुख्‍यमंत्री भी रहे थे।

सीताराम केसरी

सीताराम केसरी 1996-98 तक कांग्रेस के अध्‍यक्ष रहे। इन्‍होंने कोलकाता अधिवेशन की अध्‍यक्षता की थी। केसरी एक कुशल राजनीतिज्ञ थे और राजनीति के दांव-पेंच से भलीभांति वाकिफ थे।

सोनिया गांधी

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पत्नी सोनिया गांधी 1998 से 2017 तक कांग्रेस की अध्यक्ष पद पर रहीं।

राहुल गांधी

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के बेटे राहुल गांधी ने अपनी मां सोनिया गांधी के बाद 2017 से 2019 तक कांग्रेस अध्यक्ष पद को संभाला।

कांग्रेस का नया अध्यक्ष

वर्तमान में सोनिया गांधी कांग्रेस अध्यक्ष पद पर हैं, कांग्रेस के नए अध्यक्ष का फैसला 19 अक्टूबर को हो जाएगा।

यूक्रेन में तबाही का मंजर