बेबाक काम्या पंजाबी की बिंदास तस्वीरें, नेगेटिव किरदारों से मिली शोहरत


By Arbaaj16, Aug 2022 03:17 PMjagran.com

टीवी का मशहूर चेहरा

काम्या टीवी इंडस्ट्री का मशहूर चेहरा हैं। उन्होंने कई धारावाहिकों में अहम भूमिकाएं निभायी हैं।

इन सीरियलों में किया काम

काम्या पंजाबी ने कई सारे टीवी शोज किये हैं, जिनमें बनूं मैं तेरी दुल्हन, जीत जाएंगे हम, दो दिल एक जान और शक्ति अस्तित्व के एहसास की जैसे शोज शामिल हैं।

बिग बॉस का रहीं हिस्सा

काम्या पंजाबी रियलटी शो बिग बॉस सीजन 7 में भाग ले चुकी हैं। इस सीजन में उनका गेम काफी पसंद किया गया था।

2007 में अवॉर्ड

काम्या को साल 2007 में धारावाहिक सिंदूरा में नेगेटिव रोल निभाने के लिए बेस्ट एक्टर इन नेगेटिव रोल का अवॉर्ड मिल चुका है।

बंटी नेगी से पहली शादी

काम्या ने साल 2003 में बिजनेसमैन बंटी नेगी से शादी की थी, लेकिन यह 10 साल ही चल सकी।

दूसरी शादी को लेकर सुर्खियों में

काम्या अपनी दूसरी शादी के कारण सुर्खियों में रही थीं। काम्या ने दूसरी शादी शलभ डांग से की। शलभ की भी ये दूसरी शादी थी।

राजनीति में एंट्री

काम्या ने टीवी और कुछ फिल्मों में अभिनय करने के बाद राजनीति के क्षेत्र में भी हाथ आजमाया।

सोशल मीडिया में सक्रिय

काम्या सोशल मीडिया में भी काफी सक्रिय हैं और अपनी बात मुखरता से कहने के लिए जानी जाती हैं। इसके लिए वो कई बार ट्रोल भी हो जाती हैं।

PHOTO CREDIT: INSTAGRAM/KAMYA

Anushka Sen के 8 'समर परफेक्ट' कॉटन सलवार-सूट