भारत के अलावा इन देशों में भी मनाई जाती है दिवाली


By Abhishek Pandey20, Oct 2022 07:21 PMjagran.com

भारत

दिवाली का त्योहार मुख्य रुप से भारत में मनाया जाता है। भारत में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ दिवाली सेलिब्रेट की जाती है।

श्रीलंका

श्रीलंका भारत का पड़ोसी देश होने के साथ-साथ महाकाव्य महाभारत में भी इसका वर्णन है। श्रीलंका में भी दिवाली सेलिब्रेट की जाती है।

थाईलैंड

थाईलैंड में दीपावली के अलावा अन्य त्योहार भी बड़े धूमधाम से मनाये जाते हैं।

मलेशिया

मलेशिया में दिवाली दक्षिण भारत की परंपरा के अनुसार मनायी जाती है। यहां दिवाली के अवसर पर भव्य मेले का भी आयोजन होता है।

नेपाल

भारत के पड़ोसी मुल्क नेपाल में दीपावली को तिहार के रुप में मनाया जाता है। ये उत्सव पांच दिनों तक चलता है।

मॉरीशस

मॉरीशस के पास रामायण का अपना संस्करण है। इस देश में 63 फीसदी भारतीय और 80 फीसदी हिंदू हैं। इसलिए यहां भी दिवाली सेलिब्रेट की जाती है।

म्यामांर

म्यामांर में भारतीयों की संख्या काफी अधिक होने के कारण यहां भी दिवाली का त्योहार काफी धूमधाम के साथ मनाया जाता है।

जापान

जापान के लोगों का दिवाली सेलिब्रेट करने का तरीका काफी अलग है। ये लोग बगीचों में पेड़ों पर लालटेन और कागज से बने पर्दे लटका देते हैं, साथ ही वे फ्लाइंग लालटेन को आकाश में छोड़ देते हैं।

इंडोनेशिया

इंडोनेशिया का दीवाली मनाने का तरीका भारतीयों जैसा ही है। इस चमकदार त्योहार की रोशनी आपको बाली के आइलैंड में देखने को मिलेगी, क्योंकि इस क्षेत्र में भारतीयों की आबादी ज्यादा है।

भूलकर भी सिरहाने न रखें ये 4 चीजें