आज हम आपको ऐसे प्लेयर्स के बारे में बताएंगे, जिन्होंने अपनी शुरुआत क्रिकेट से की, लेकिन जल्द ही एक्टिंग की राह चुन ली।
पंजाबी सिंगर हार्डी संधू अपने लुक्स और अदाकारी के दम पर वह लाखों दिलों पर राज करते हैं।
हार्डी ने क्रिकेटर के तौर पर अपना करियर शुरू किया था। वह तेज गेंदबाज थे। वह भारत के लिए अंडर-19 खेल चुके हैं।
करण वाही टीवी इंडस्ट्री का जाना पहचाना चेहरा हैं। बड़े पर्दे पर भी वह नजर आ चुके हैं। बड़ी संख्या में लोग उन्हें फॉलो करते हैं।
करण 2003 में दिल्ली की अंडर-19 टीम में विराट कोहली और शिखर धवन के साथ खेल चुके हैं, लेकिन एक गंभीर चोट के कारण क्रिकेट को अलविदा कह दिया।
हाल में अंगद बेदी के पिता बिशन सिंह बेदी, जिनकी हाल में मृत्यु हो गई, भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी रहे हैं।
पिता की तरह अंगद ने भी अपने करियर की शुरुआत क्रिकेट से की, लेकिन बाद में उनकी दिलचस्पी एक्टिंग और मॉडलिंग की तरफ बढ़ने लगी।
सलिल अंकोला ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था। हालांकि, यह उनका पहला और आखिरी टेस्ट मैच रहा।
विष्णु विशाल दक्षिण भारत के एक्टर और प्रोड्यूसर हैं। उन्होंने भी करियर की शुरुआत क्रिकेट से की थी, लेकिन ज्यादा समय तक खेल जगत में नहीं टिक सके।