रुस ने यूक्रेन में इन खतरनाक मिसाइलों से मचाई तबाही


By Abhishek Pandey11, Oct 2022 07:12 PMjagran.com

यूक्रेन की राजधानी पर हमला

सोमवार को रुस द्वारा मिसाइलों से किए गए हमलों से यूक्रेन की राजधानी कीव दहल उठी।

रुस ने दागी 83 मिसाइलें

यूक्रेन के सेना प्रमुख जनरल वलेरी ने ट्वीट करके बताया कि रूसी सेना ने अब तक 83 मिसाइलों दागी हैं। इसमें 43 मिसाइलों को एयर डिफेंस सिस्‍टम के जरिए निष्क्रिय कर दिया गया है।

रूसी इस्‍कंदर मिसाइल

सोमवार को रूस की इस्‍कंदर मिसाइल ने यूक्रेन में भारी तबाही मचाई है। इस्‍कंदर मिसाइल 480 से 700 किलोग्राम तक परमाणु और गैर परमाणु वारहेड ले जाने में सक्षम है।

डिजाइन

इस्‍कंदर मिसाइल सिस्‍टम को 1988 में डिजाइन किया गया था। इस्‍कंदर रूस की ऐसी मिसाइल है, जो किसी बड़े महाद्वीप का आधा तट ध्वस्त कर सकती है।

रूसी टीयू-93 बम

रूसी सेना ने यूक्रेन पर टीयू-93 बम से हमला किया। रूसी टीयू-93 बम को फादर आफ आल बम कहा जाता है।

गैर परमाणु हथ‍ियार

इसको वर्ष 2007 में विकसित किया था। इसे दुनिया का सबसे घातक गैर परमाणु हथ‍ियार कहा जाता है। इस बम का वजन 7100 किलोग्राम है।

रूसी कैलिबर क्रूज मिसाइल

यूक्रेन जंग में रूस ने अपनी खतरनाक कैलिबर क्रूज मिसाइल का जमकर इस्‍तेमाल किया है। इस मिसाइल ने यूक्रेनी शहरों में जबरदस्‍त तबाही मचाई है।

खासियत

कैलिबर क्रूज मिसाइल की खासियत है कि वह अपने लक्ष्‍य पर सटीक प्रहार करती है। रूस ने इस मिसाइल के जरिए ही पश्चिमी यूक्रेन में स्थित अमेरिकी हथ‍ियारों के गोदामों को नष्‍ट किया है।

यूक्रेन की राजधानी में रुसी मिसाइलों ने मचाई तबाही, देखें तस्वीरें