Deepika Padukone के Bold बैक ब्लाउज डिजाइन


By Shradha Upadhyay19, Feb 2024 12:53 PMjagran.com

बॉलीवुड की मस्तानी गर्ल

दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की मस्तानी गर्ल हैं। जो कि अपनी शानदार एक्टिंग और फैशन सेंस को लेकर अक्सर इंटरनेट पर बवाल मचाए रहती हैं।

फैंस की फैशन क्वीन दीपिका

इसके साथ ही एक्ट्रेस फैंस की फैशन क्वीन भी हैं। उनके वेस्टर्न से लेकर इंडियन हर लुक को काफी रीक्रिएट किया जाता है। दीपिका का हर लुक आते ही वायरल होने लगता है।

बैक ब्लाउज डिजाइन

हाल में दीपिका एक अवार्ड्स नाइट में पहुंची थीं। जहां उन्होंने ऑल व्हाइट सेक्विन साड़ी में अपना जलवा बिखेरा। इसके साथ ही उनका बैकलेस ब्लाउज कहर ढहा रहा था। आइये देखें डीवा के बैक ब्लाउज डिजाइन।

टाई स्ट्रैप डिजाइन

इस व्हाइट कलर की ब्लैक शिमरी बॉर्डर साड़ी के साथ एक्ट्रेस का बैकलेस डबल टाई नॉट ब्लाउज काफी स्टाइलिश लग रहा है। आप इसे वेडिंग में ट्राई कर सकती हैं।

बैक हूक डिजाइन

व्हाइट रफल साड़ी के साथ दीपिका का पर्ल नेक डिजाइन विद बैक हूक ब्लाउज काफी हॉट लग रहा है। जो कि आपके भी लुक में चार चांद लगा देगा।

हाल्टर नेक बैकलेस

यदि आप भी अभिनेत्री की तरह सेसी दिखना चाह रही हैं तो उनका हाल्टर नेक बैकलेस ब्लाउज काफी शानदार ऑप्शन है।

वी स्ट्रैप डिजाइन

दीपिका ने सेक्विन साड़ी के साथ बैक में वी स्ट्रैप बैकलेस ब्लाउज से खुद को बोल्ड लुक दिया है।

सर्कल कट डिजाइन

आप भी अपनी किसी सिल्क या बनारसी साड़ी के साथ इस तरह से सर्कल कट ब्लाउज पेयर कर सकती हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ

Sania Mirza के शानदार इंडियन लुक्स, चबी गर्ल्स करें ट्राई