Deepika Padukone बनी मां, दिया 'नन्ही परी' को जन्म


By Shradha Upadhyay08, Sep 2024 01:04 PMjagran.com

दीपिका पादुकोण प्रेग्नेंट

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की प्रेग्नेंसी की खबरें कई दिनों से चल रही थीं। एक्ट्रेस इस बीच लगातार फैंस के बीच बेबी बंप के साथ फोटोज शेयर कर रही थीं।

दीपिका ने दी गुड़ न्यूज

इसी बीच दीपिका ने आज 8 सितंबर को यानि गणेश चतुर्थी के दूसरे दिन बेटी को जन्म दिया है। एक्ट्रेस के फैंस इस खबर को सुनकर बेहद खुश हैं।

दीपवीर फर्स्ट बेबी

साल 2018 में दीपिका और रणवीर ने सात फेरे लिए थे। वही अब शादी के करीब 6 साल बाद कपल पेरेंट्स बने हैं।

इस अस्पताल में हुआ जन्म

दीपिका शनिवार शाम मुंबई के एचएन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में एडमिट हुई थीं। जिसके बाद आज रविवार को एक्ट्रेस ने बेटी को जन्म दिया।

इस डेट को किया प्रेग्नेंसी का एलान

अभिनेत्री ने 29 फरवरी को अपनी प्रेग्नेंसी का एलान किया था। उन्होंने इस इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिये ये खुशखबरी दी थी।

पार्टी परफेक्ट हैं Zaara Yesmin के 8 सेसी गाउन