क्या होता है NCR का मतलब? NCR में कितने जिले आते हैं?


By Abhishek Pandey30, Oct 2022 05:26 PMjagran.com

NCR का पूरा नाम

एनसीआर का पूरा नाम NATIONAL CAPITAL REGION यानि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र होता है।

निकटतम क्षेत्र

इसे महानगरीय क्षेत्र कहा जाता है। इस क्षेत्र में दिल्ली प्रदेश सहित, उत्तरप्रदेश, हरियाणा और राजस्थान के निकटतम क्षेत्र शामिल हैं।

Delhi NCR

इसी कारण दिल्ली के पड़ोसी राज्यों के क्षेत्र को Delhi NCR के नाम से कहा जाता है।

ग्रामीण और शहरी क्षेत्र

NCR में ग्रामीण और शहरी क्षेत्र दोनो शामिल होते हैं।

क्यों बनाया गया NCR?

साल 1962 में दिल्ली में जनसंख्या दबाव कम करने के लिए दिल्ली के आस-पास के इलाकों को NCR में शामिल करने का सुझाव पेश किया गया।

इन इलाकों को किया गया शामिल

इसमें राष्ट्र्रीय राजधानी और उसके आस-पास के इलाकों गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुड़गाँव, बल्लभगढ़, बहादुरगढ़ को शामिल किया गया था।

प्लानिंग बोर्ड

साल 1985 में एक प्लानिंग बोर्ड बनाया गया और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के आस-पास के कुछ जिलों को शामिल किया गया।

हरियाणा

NCR में हरियाणा के फरीदाबाद, गुरुग्राम, रोहतक कुल 14 जिलें आते हैं।

उत्तरप्रदेश

NCR में उत्तरप्रदेश के मेरठ, गाज़ियाबाद, गौतम बुद्ध नगर समेत कुल 8 जिले आते हैं।

राजस्थान

राजस्थान के अलवर, भरतपुर जिले भी दिल्ली एनसीआर के अंतर्गत आते हैं।

पहाड़ों पर भारी बर्फबारी के आसार, इन राज्यों में मानसून ने दी दस्तक