Delhi New CM: Atishi Marlena Singh कितनी पढ़ी-लिखी हैं? जानें


By Akanksha Jain17, Sep 2024 12:37 PMjagran.com

नई सीएम आतिशी मार्लेना सिंह

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री की घोषणा हो गई है। जी हां, अरविंद केजरीवाल के बाद अब दिल्ली की डोर आतिशी मार्लेना सिंह के हाथ में आ गई है।

अरविंद केजरीवाल ने दिया इस्तीफा

अरविंद केजरीवाल ने 2013 से 2024 तक दिल्ली की कमान संभाली है, लेकिन अब उन्होंने सीएम के पद से इस्तीफा दे दिया है।

दिल्ली की शिक्षा मंत्री

अरविंद केजरीवाल के बाद अब आतिशी दिल्ली की कमान संभालने जा रही हैं। आपको बता दें आतिशी दिल्ली की शिक्षा मंत्री भी हैं और आज हम आपको उनकी एजुकेशन बताने जा रहे हैं।

दिल्ली में हुआ जन्म

आतिशी का जन्म दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर विजय कुमार सिंह और तृप्ता वाही के घर हुआ था। आतिशी की परवरिश दिल्ली में ही हुई है।

कहां से की स्कूल की पढ़ाई?

आतिशी बचपन से ही पढ़ाई में बहुत तेज रही हैं। उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई नई दिल्ली के स्प्रिंगडेल स्कूल से पूरी की।

हिस्ट्री में किया ग्रेजुएशन

स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद आतिशी ने सेंट स्टीफन कॉलेज में हिस्ट्री की पढ़ाई की। आतिशी को इतिहास में बहुत रूचि थी, जिसके चलते उन्होंने इसी में ग्रेजुएशन किया।

ऑक्सफोर्ड से किया पोस्ट ग्रेजुएशन

 हिस्ट्री में ग्रेजुएशन करने के बाद आतिशी ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से शेवनिंग स्कॉलरशिप पर पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की। 

किया डबल मास्टर

आतिशी ने एजुकेशनल रिसर्च में रोड्स स्कॉलर के रूप में ऑक्सफोर्ड से दूसरी मास्टर डिग्री हासिल की। इसके बाद 2013 में उन्होंने आम आदमी पार्टी में शामिल होकर राजनीतिक सफर शुरु किया।

इसी तरह की खबरों से जुड़े रहने के लिए बने रहें Jagran.com के साथ

हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे जानें