Denis Villeneuve की ये फिल्में देखकर हो जाएंगे साइंस फिक्शन के फैन


By Amrendra Kumar Yadav04, Mar 2024 03:23 PMjagran.com

Denis Villeneuve

डेनिस विलनेव एक फ्रेंच और कैनेडियन फिल्ममेकर हैं, इन दिनों डेनिस की फिल्म ड्यून का दूसरा पार्ट रिलीज हुआ है, जिसे लेकर काफी चर्चा में हैं। यह फिल्म एक उपन्यास की कहानी पर आधारित है जो 1965 में लिखा गया था।

Dune है साइंटिफिक ड्रामा फिल्म

ड्यून एक साइंटिफिक ड्रामा फिल्म है, जिसका पहला पार्ट साल 2021 में रिलीज हुआ था और अब दूसरा पार्ट रिलीज हुआ है। अब तक यह फिल्म वर्ल्डवाइड 804 करोड़ से अधिक का कलेक्शन कर चुकी है।

Sci-fi फिल्में बनाने में महारत

डेनिस को साई-फाई फिल्में बनाने में महारत हासिल है, वह ऐसी ही कई शानदार फिल्में बना चुके हैं। इन फिल्मों के जरिए एंटरटेनमेंट के साथ नॉलेज भी मिलता है, डेनिस की ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में बात करेंगे।

Arrival है बेहतरीन फिल्म

यह फिल्म साल 2016 में रिलीज हुई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई करने में सफल रही थी। इसमें एक प्रोफेसर की कहानी दिखाई गई है जो अंतरिक्षयानों के रहस्यों को सुलझाते हैं।

साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म एनिमी

डेनिस की यह फिल्म साल 2013 में रिलीज हुई थी, इसकी कहानी ‘द डबल’ उपन्यास से प्रेरित है, यह एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है। यह फिल्म उस साल टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में 5 कैटेगरी में अवार्ड जीतने में सफल रही थी।

Incendis फिल्म

साल 2010 में आई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 132 करोड़ का बंपर कलेक्शन किया था। इस फिल्म में दो भाइयों की कहानी दिखाई गई है जो अपनी मां की मौत का पता लगाने के लिए मिडिल ईस्ट जाते हैं।

2015 में आई फिल्म ‘सिकेरियो’

यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है जिसमें एक एफबीआई (FBI) एजेंच की कहानी दिखाई गई है। इसे दो पार्ट में रिलीज किया गया था।

‘ब्लेड रनर’ का लें आनंद

वहीं 2017 में आई इस फिल्म में साइंस के साथ-साथ एक्शन का भी तड़का लगाया गया है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी हिट हुई थी और करीब 221 करोड़ रूपये का बिजनेस किया था।

डिनेस विलनेव की ये फिल्में देखकर साइंस फिक्शन के फैन हो जाएंगे, एंटरटेनमेंट से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com

संगीत नाइट में चार चांद लगा देंगे Janhvi 8 ट्रेंडी लहंगे