देव दीपावली को करें ये उपाय, होगी धन की वर्षा


By Ashish Mishra24, Nov 2023 11:25 AMjagran.com

देव दीपावली

हिंदू धर्म में इस पर्व का विशेष महत्व होता है। इस दिन पूजा -पाठ करने का विधान होता है। आइए जानते हैं कि इस दिन कौन से उपाय करने से धन प्राप्त होता है?

मां लक्ष्मी की पूजा करना

देव दीपावली के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से परिवार में धन का भंडार रहता है और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद भी मिलता रहता है।

देव दीपावली के उपाय

धार्मिक मान्यता के अनुसार, देव दीपावली के दिन उपाय करने से काफी लाभ होता है। इसके अलावा आर्थिक तंगी से भी छुटकारा मिलता है।

गंगा जी में स्नान करना

शास्त्रों के अनुसार, देव दीपावली के दिन गंगा जी में स्नान करना शुभ माना जाता है। इससे पुण्य की प्राप्ति होती है। अगर संभव न हो तो घर पर ही पानी में गंगा जल डालकर स्नान करें।

पीले रंग का वस्त्र धारण करें

देव दीपावली के दिन पीले रंग का वस्त्र धारण करना चाहिए। यह रंग भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी को बेहद प्रिय है। इससे सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

सत्यनारायण कथा का पाठ करें

देव दीपावली के दिन सत्यनारायण कथा का पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। इसके अलावा मनोकामना भी पूरी होती है।

तुलसी का पौधा लगाएं

देव दीपावली के दिन तुलसी का पौधा लगाना शुभ माना जाता है। इससे मां लक्ष्मी की कृपा होती है और व्यक्ति को धन प्राप्ति का योग भी होता है।

दीपक जलाना

देव दीपावली पर दीपक जलाने का विशेष महत्व होता है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन दीप दान करने से दस यज्ञों के बराबर फल मिलता है।

पढ़ते रहें

अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ

Aaj Ka Rashifal: इन राशियों के साथ घट सकती है कोई अशुभ घटना