धनतेरस के दिन इन उपायों के करने से दूर हो जाती हैं आर्थिक समस्याएं


By Abhishek Pandey21, Oct 2022 06:24 PMjagran.com

माता लक्ष्मी की पूजा

धनतेरस के दिन माता लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर की पूजा का विधान है।

आरोग्यता का आशीर्वाद

मान्यता है कि इस दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा करने से भक्तों को विशेष लाभ मिलता है और उन्हें आरोग्यता का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है।

जल्द मिलेगा लाभ

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ सामग्रियों के साथ किए गए कार्यों से व्यक्ति को जल्द ही लाभ भी दिखाई देगा।

लक्ष्मी जी की प्रतिमा

इस खास उपाय के लिए माता लक्ष्मी जी की प्रतिमा या तस्वीर के सामने लाल कपड़ा बिछाएं और उस पर दक्षिणावर्ती शंख रखें।

कुमकुम से करें तिलक

इसके बाद केसर से स्वास्तिक बनाएं और कुमकुम से माता का तिलक करें।

स्फटिक की माला से करें जाप

ऐसा करने के बाद स्फटिक माला लेकर नीचे बताए मंत्र का सात माला जाप नित दिन करें।

मंत्र

ॐ ह्रीं ह्रीं ह्रीं महालक्ष्मी धनदा लक्ष्मी कुबेराय मम गृह स्थिरो ह्रीं ॐ नमः।।

लाभ

3 दिनों तक ऐसा करने से व्यक्ति को सर्वाधिक लाभ मिलेगा। मंत्र के जाप के बाद लाल वस्त्र में शंख को बांधकर घर में रख दें।

धनतेरस के दिन करें दीपदान

धनतेरस के दिन दीपदान का बहुत महत्व है। इस दिन यमराज के लिए जिस घर में दीपदान किया जाता है वहां अकाल मृत्यु का भय दूर हो जाता है।

Dhanteras 2022: जानिए क्या है धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त और नियम