Dhanteras 2022: जानिए क्या है धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त और नियम


By Shantanoo Mishra21, Oct 2022 06:05 PMjagran.com

इस दिन मनाया जाएगा धनतेरस पर्व

हर साल कार्तिक मास के त्रयोदशी तिथि के दिन धनतेरस या धनत्रयोदशी पर्व मनाया जाता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार इस वर्ष यह पर्व 22 अक्टूबर 2022 के दिन मनाया जाएगा।

धनतेरस 2022 तिथि

हिन्दू पंचांग के अनुसार कार्तिक मास में त्रयोदशी तिथि 22 अक्टूबर को शाम 6:02 से शुरू हो रही है और इसका समापन अगले दिन 23 अक्टूबर को शाम 6:03 पर होगा।

धनतेरस 2022 पूजा मुहूर्त

धनतेरस पर्व के दिन भगवान धनवंतरी की पूजा की जाती है। इसके लिए पंचांग में 22 अक्टूबर 2022 को शाम 7:10 से रात 8:24 के बीच समय निर्धारित किया गया है।

बन रहे हैं दो शुभ योग

धनतेरस के दिन त्रिपुष्कर योग, इंद्र योग का निर्माण हो रहा है। त्रिपुष्कर योग 22 अक्टूबर 2022, दोपहर 01:50 से शाम 06:02 तक रहेगा और इंद्र योग इसी दिन शाम 05:13 से 23 अक्टूबर 2022, शाम 04:07 तक रहेगा।

धनतेरस पर करें दीपदान

धनतेरस के दिन दीपदान का बहुत महत्व है। इस दिन यमराज के लिए जिस घर में दीपदान किया जाता है वहां अकाल मृत्यु का भय दूर हो जाता है।

करें माता लक्ष्मी और कुबेर भगवान की पूजा

धनतेरस के दिन माता लक्ष्मी, भगवान धन्वंतरि और भगवान कुबेर की पूजा की जाती है। इस दिन इनकी विशेष पूजा करने से भक्तों को धन, ऐश्वर्य, सुख, समृद्धि और आरोग्यता का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

करें इस मंत्र का जाप

ॐ ह्रीं ह्रीं ह्रीं महालक्ष्मी धनदा लक्ष्मी कुबेराय मम गृह स्थिरो ह्रीं ॐ नमः।।

इन राशियों के लिए धनतेरस पर सोना चांदी खरीदना होगा लाभदायक