घर में इस दिशा में तुलसी लगाने से होती है बरकत


By Ashish Mishra27, Aug 2023 04:39 AMjagran.com

तुलसी का पौधा

घर में तुलसी का पौधा शुभ माना जाता है। इसे लगाते समय दिशा का ध्यान देना बहुत जरूरी हो जाता है। आइए जानते हैं कि तुलसी को किस दिशा में लगाना चाहिए।

लक्ष्मी का रूप

शास्त्रों में तुलसी को माता लक्ष्मी का रूप माना गया है। जिस घर में तुलसी का पेड़ होता है, उस घर में कभी पैसों की कमी नहीं होती है।

सकारात्मक ऊर्जा

तुलसी एक औषधिय पौधा होता है। इसे घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा आती है। इससे सभी रोगों का नाश भी हो सकता है।

न छुएं तुलसी पौधा

वास्तु के अनुसार, एकादशी और रविवार के दिन तुलसी के पौधे को नहीं छूना चाहिए। इसके अलावा इस दिन तुलसी का पेड़ भी नहीं लगाना चाहिए।

तुलसी का पौधा

लगाएं घर में तुलसी का पौधा लगाने का सबसे अच्छा दिन गुरुवार माना जाता है। गुरुवार भगवान विष्णु का दिन होता है। तुलसी की पूजा विष्णु के रूप में की जाती है।

तुलसी लगाने की दिशा

घर में तुलसी के पौधे को ईशान दिशा, उत्तर या पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा नहीं प्रवेश करती है।

पूर्व दिशा में लगाना

तुलसी के पौधे को पूर्व दिशा में लगाने पर घर में सूर्य के समान तेज ऊर्जा का प्रवेश होता है।

औषधिय पौधा

तुलसी को कई बीमारियों में दवा के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। बुखार में इसका सेवन करने से आराम मिलता है।

पढ़ते रहें

आध्यात्म और वास्तु से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com को साथ

घर के मेन डोर पर ऐसे पानी रखने से होगा कष्ट मुक्त जीवन