घर के इस दिशा में रखें धातु का कछुआ, दूर होगी पैसों की तंगी


By Ashish Mishra27, Nov 2023 01:05 PMjagran.com

धातु का कछुआ

इसे घर में रखना काफी शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं कि धातु के कछुए को घर के किस दिशा में रखना चाहिए?

वास्तु शास्त्र

घर में चीजों को वास्तु के नियम के अनुसार व्यवस्थित करना चाहिए। ऐसा करने से वास्तु दोष होने का खतरा कम रहता है।

भगवान विष्णु का अवतार

कछुआ को भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है। इसे घर में रखने से धन की कमी नहीं होती है और भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है।

पानी में रखें कछुआ

घर में लाने के बाद धातु के कछुए को पानी से भरे कटोरे में डाल देना चाहिए। कछुए को ऐसी जगह पर रखना चाहिए जहां पर ज्यादा समय बिताते हों।

कछुआ रखने की दिशा

घर में कछुआ रखते समय दिशा का विशेष ध्यान देना चाहिए। इसे हमेशा उत्तर दिशा में रखना शुभ माना जाता है।

उम्र में वृद्धि

घर में धातु का कछुआ रखने से उम्र में वृद्धि होती है। इसके अलावा आत्मविश्वास भी बढ़ने लगता है और व्यक्ति को सफलता मिलने लगती है।

धन की प्राप्ति

घर में धातु का कछुआ रखने से आर्थिक तंगी दूर होने लगती है। इसके साथ ही धन प्राप्ति का योग भी बनने लगता है।

सकारात्मक ऊर्जा

घर से निगेटिव ऊर्जा को दूर करने के लिए धातु का कछुआ रखना चाहिए। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।

पढ़ते रहें

अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ

कार्तिक पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत