ज्यादा सोने से सेहत को होते हैं ये 5 नुकसान


By Ashish Mishra22, Jul 2023 03:10 PMjagran.com

ज्यादा सोना

कभी-कभी लोग जरुरत से ज्यादा नींद लेने लगते हैं। एक-दो दिन ज्यादा सोने से शरीर को ज्यादा नुकसान नहीं होता है। आइए जानते हैं कि ज्यादा सोने से क्या बीमारियां हो सकती हैं।

पर्याप्त नींद

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पर्याप्त नींद लेना आवश्यक होता है। अगर आप पूरी नींद नहीं लेते हैं तो शरीर के साथ ही दिमाग के लिए भी हानिकारक हो सकता है।

डायबिटीज का खतरा

ज्यादा देर तक सोने से व्यक्ति की एक्टिविटी कम हो जाती है। इससे शुगर लेवल बढ़ने का खतरा बना रहता है। एक स्टडी के अनुसार 9 घंटे से अधिक नींद लेने से शुगर बढ़ सकता है।

डिप्रेशन

ज्यादा देर तक होने से डिप्रेशन का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा शरीर सुस्त रहता है जिससे कामोंं में मन नहीं लगता है।

मोटापे की समस्या

ज्यादा सोने पर मोटापा भी बढ़ सकता है, क्योंंकि व्यक्ति अपना ज्यादा समय खाने और आराम करने में व्यतीत कर देता है। इसकी वजह से पाचन क्रिया भी प्रभावित होती है।

पीठ में दर्द

जो लोग कुर्सी पर बैठकर देर तक काम करते हैं और उसके बाद ज्यादा समय तक सोते हैं। ऐसे लोगों को पीठ में दर्द की समस्या हो सकती है।

दिल की समस्या

अमेरिकन एकेडमी ऑफ स्लीप में छपी एक स्टडी के अनुसार ज्यादा समय तक सोने से दिल की बीमारी होने का खतरा बढ़ सकता है।

दिन में सोना

दिन में ज्यादा समय तक नहीं सोना चाहिए। अगर आपको थकान महसूस होता है तो 30 मिनट से ज्यादा न सोएं।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ

कपड़ों में लगे जिद्दी दाग को मिटाने के आसान तरीके