ब्‍यूटी विद ब्रेन हैं Disha Parmar, जानें एजुकेशन


By Akanksha Jain19, Mar 2024 01:02 PMjagran.com

टीवी की फेमस एक्ट्रेस दिशा परमार

टीवी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस दिशा परमार ने आज घर-घर में अपनी पहचान बना ली है। एक्ट्रेस हमेशा ही लाइमलाइट में बनी रहती हैं।

ब्यूटी विद ब्रेन हैं दिशा

आपको बता दें कि दिशा परमार ब्यूटी विद ब्रेन का परफेक्ट उदाहरण हैं। आज हम आपको दिशा परमार की एजुकेशन के बारे में बताएंगे।

दिलवालों की दिल्ली से हैं दिशा

दिशा परमार का जन्म दिलवालों के शहर दिल्ली में 11 नवंबर 1994 में हुआ था। बचपन से ही दिशा परमार को एक्ट्रेस बनने का सपना था।

दिशा की स्कूलिंग

दिशा परमार ने दिल्ली के साधु वासवानी इंटरनेशनल स्कूल से अपने स्कूल की पढ़ाई पूरी की। एक्ट्रेस पढ़ाई में काफी होशियार थी।

दिल्ली से ही किया ग्रेजुएशन

फेमस एक्ट्रेस दिशा परमार ने दिल्ली के ‘लेडी श्री राम कॉलेज’ से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है। इसके बाद उन्होंने अपने एक्टिंग करियर पर फोकस करना शुरू कर दिया था।

दिशा का पहला टीवी शो

दिशा परमार ने साल 2012 में टीवी सीरियल प्यार का दर्द है मिठा-मिठा प्यारा-प्यारा से अपने करियर की शुरुआत की थी।

प्रिया से मिली पॉपुलैरिटी

एक्ट्रेस ने कई टीवी सीरियल में काम किया और फिर दिशा परमार को बड़े अच्छे लगते हैं 2 सीरियल से सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी हासिल हुई।

फेमस सिंगर से की शादी

साल 2021 में दिशा परमार ने बॉलीवुड सिंगर राहुल वैद्य के साथ सात फेरे लिए। वहीं 2023 में कपल ने नन्ही सी परी का स्वागत किया जिसका नाम नव्या है।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ

हैवी ब्रेस्ट गर्ल्स पहनें Riva Arora के 6 Hot ब्लाउज