27 साल बाद दिवाली पर सूर्य ग्रहण, जानिए सूतक काल का समय


By Abhishek Pandey22, Oct 2022 11:15 AMjagran.com

साल का दूसरा सूर्य ग्रहण

साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण दिवाली के अगले दिन ही लगने वाला है।

कब लगेगा सूर्य ग्रहण

हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को सूर्य ग्रहण लगने वाला है।

27 साल बाद फिर लगेगा सूर्य ग्रहण

ऐसा सूर्य ग्रहण करीब 27 साल बाद दोबारा लग रहा है। बता दें कि साल 1995 में भी दिवाली के अगले दिन ही सूर्य ग्रहण पड़ा था।

सूर्य ग्रहण का आरंभ

सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर को शाम 4 बजकर 29 मिनट से शुरू होगा।

सूर्य ग्रहण समाप्त

सूर्य ग्रहण शाम 5 बजकर 42 मिनट तक समाप्त होगा।

सूतक काल

सूतक काल 25 अक्टूबर को सुबह 03 बजकर 17 मिनट से शुरू होकर शाम 5 बजकर 42 मिनट पर समाप्त होगा।

तुला राशि

ऐसा ही ग्रहण आज से 27 साल पहले 24 अक्टूबर 1995 को लगा था। उस समय भी सूर्य ग्रहण तुला राशि में था और इस बार भी इसी राशि में लग रहा है।

इन देशों में दिखेगा सूर्य ग्रहण

मुख्य रूप से यूरोप, उत्तर-पूर्वी अफ्रीका और पश्चिम एशिया के कुछ हिस्सों से दिखाई देगा। इसके अलावा भारत में सूर्य ग्रहण नई दिल्ली, बेंगलुरु, कोलकाता सहित कुछ जगहों पर दिखाई दे सकता है।

धनतेरस से अगले पांच दिनों तक ऐसे करें दक्षिणावर्ती शंख की पूजा, होंगे विशेष लाभ