भूलकर भी सिरहाने न रखें ये 4 चीजें


By Mahak Singh15, Feb 2023 02:18 PMjagran.com

वास्तु शास्त्र

व्यक्ति के जीवन में वास्तु शास्त्र का बहुत महत्व है। वास्तु शास्त्र में घर की हर चीज को लेकर कई नियम बताए गए हैं।

रात को सोते समय

वास्तु शास्त्र में रात को सोते समय सिराहने कुछ चीजें रखने की मनाही है, जिससे आप मुश्किलों से बच सकते हैं।

सिरहाने न रखें ये चीजें

आइए जानते हैं रात को सोते समय कौन सी चीजें नहीं रखनी चाहिए।

पर्स

कभी भी पर्स या बटुआ तकिये के नीचे रखकर नहीं सोना चाहिए, ऐसा करने से अनावश्यक खर्च बढ़ता है।

किताब या अखबार

व्यक्ति को अपने सिरहाने समाचार पत्र और पत्रिका जैसी कोई भी पढ़ने की चीज नहीं रखनी चाहिए, इन चीजों को रखने से व्यक्ति का जीवन प्रभावित होता है।

आईना

वास्तु के अनुसार आईना बिस्तर के सामने नहीं लगाना चाहिए, इससे वैवाहिक जीवन में परेशानी आ सकती है।

जूते-चप्पल

सोते समय जूते-चप्पल कभी भी सिर के पास नहीं रखने चाहिए, इससे स्वास्थ्य और धन दोनों की हानि होती है।

अध्यात्म से जुड़ी ऐसी और खबरें पढ़ने के लिए जुड़े रहें Jagran.com के साथ

ऐसा होता है U नाम के लोगों का स्वभाव