Vastu Tips: किसी के साथ न शेयर करें ये चीजें, सुख-समृद्धि में आती है बाधा


By Amrendra Kumar Yadav05, Nov 2023 06:13 PMjagran.com

वास्तु शास्त्र

वास्तु शास्त्र का हमारे जीवन में विशेष महत्व है। इसमें जीवन में सकारात्मक ऊर्जा लाने के नियम बताए गए हैं।

दूसरों के साथ न शेयर करें ये चीजें

वास्तु में कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताया गया है जिनको किसी दूसरे के साथ शेयर करने से नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और सुख-समृद्धि में बाधा आती है।

क्या है वे चीजें

आज हम आपको कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बताएंगे जिनको किसी के साथ शेयर करने से जीवन में खुशहाली रुक सकती है। इन चीजों को किसी के साथ शेयर करने से बचें।

किसी को न दें अपना पिलो

वास्तु में बताए नियमों के अनुसार, किसी के साथ अपना तकिया शेयर नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से सुख-शांति में बाधा आती है।

न शेयर करें ब्रेसलेट

ब्रेसलेट अपनी पसंद और गुडलक के लिए पहना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इसको किसी दूसरे के साथ शेयर करने से पॉजिटिविटी भी बंट जाती है।

किसी को न दें पेन

अपना पसंदीदा पेन किसी के साथ शेयर नहीं करना चाहिए, इसे शेयर करने से सफलता भी साझा होती है।

न दें किसी को घड़ी

किसी के साथ घड़ी नहीं शेयर करनी चाहिए, इससे समय खराब हो सकता है और असफलताओं का सामना करना पड़ सकता है।

परफ्यूम

ऐसा माना जाता है कि परफ्यूम व्यक्ति के व्यक्तित्व को निखारता है। इसे किसी के साथ शेयर करने से व्यक्तित्व पर प्रभाव पड़ता है।

पढ़ते रहें

वास्तु से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM

भगवान शिव को चढ़ाएं ये फूल, होगी सौभाग्य की प्राप्ति