सपने में दिख रही हैं ये चीजें तो हो जाए सतर्क


By Farhan Khan02, Sep 2023 03:25 PMjagran.com

स्वप्न शास्त्र

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में दिखने वाली वस्तुएं या घटनाएं हमें हमारे भविष्य के बारे में कुछ-न-कुछ संकेत देती हैं।

ऊंचाई से गिरने जैसे सपने

इन संकेतों में अधिकतर लोगों को ऊंचाई से गिरने, छत से गिरने या फिसलकर गिरने जैसे सपने आते हैं।

जानें इन संकेतों के अर्थ

क्या है इन संकेतों का अर्थ? आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं। ताकि आप भी इन संकेतों से सतर्क रहें।

स्वास्थ्य संबंधी परेशानी

यदि कोई व्यक्ति खुद को सपने में ऊंचाई से गिरता हुआ देख रहा है तो इसका अर्थ है कि उस व्यक्ति को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

छत से गिरना

अगर व्यक्ति खुद को सपने में खुद को छत से गिरते हुए देखता है तो इसका मतलब हो सकता है कि उस व्यक्ति को शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

सर्दी-जुकाम

इन शारीरिक परेशानियों में जोड़ो में दर्द, एड़ियों में तकलीफ या इसके अलावा सर्दी-जुकाम जैसी परेशानियां शामिल है।

फिसलते हुए देखना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार यदि कोई व्यक्ति सपने में खुद को फिसल कर गिरते हुए देखते हैं तो, इस सपने को शुभ नहीं माना जाता।  

धोखा मिलने के आसार

इसका अर्थ हो सकता है कि आपको निकट भविष्य में अपने किसी परिचित या रिश्तेदार से धोखा मिल सकता है। 

पढ़ते रहें

अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com

मूलांक के अनुसार पहनें ये चीजें, बदल जाएगी किस्मत