दशहरा 2023: पर्दे पर रावण का रोल निभा छाए ये कलाकार


By Shradha Upadhyay23, Oct 2023 10:11 PMjagran.com

दशहरा 2023

हर साल असत्य पर सत्य की जीत मनाते हुए दशहरा पर्व मनाया जाता है। इस दिन रावण के पुतले का दहन किया जाता है। इस साल दशहरा 24 अक्टूबर को मनाया जा रहा है।

ऑनस्क्रीन रावण रोल

ऐसे में आज हम आपको उन स्टार्स के नाम बताने जा रहे हैं। जिन्होंने ऑनस्क्रीन रावण का किरदार निभा दर्शकों का दिल जीत लिया था।

अरविन्द त्रिवेदी

साल 1987 में आई रामानंद सागर की रामायण में अरविन्द त्रिवेदी ने रावण का रोल प्ले किया था। एक्टर के इस रोल को फैंस ने खूब पसंद किया था।

अखिलेंद्र मिश्रा

2008 में रामानंद सागर के बेटे आनंद सागर ने रामायण बनाई। जिसमे अखिलेंद्र मिश्रा ने रावण का शानदार किरदार निभाया था।

प्रतीक गांधी

फिल्म भवाई में प्रतीक गांधी ने रावण के किरदार से फैंस का दिल जीत लिया था। एक्टर अपने रोल में एकदम फिट बैठ रहे थे।

पारस छाबड़ा

बिग बॉस का हिस्सा रह चुके पारस छाबड़ा भी ऑनस्क्रीन रावण की भूमिका निभा चुके हैं। एक्टर ने टीवी शो विघ्नहर्ता श्री गणेशा में नजर आए थे।

कार्तिक जयराम

साल 2015 में आए सिया के राम शो में कन्नड़ एक्टर कार्तिक जयराम ने लंकेश का रोल अदा किया था।

तरुण खन्ना

फेमस शो देवो के देव महादेव में तरुण खन्ना ने रावण के किरदार को बखूबी निभाया था।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ

Diwali 2023: कर्वी गर्ल्स इन 8 लहंगों में लगेंगी पटाखा